Home Morning News (खास खबरें)Uttar pradesh weather imd lucknow | UP Air Quality Alert

Uttar pradesh weather imd lucknow | UP Air Quality Alert

by BollywoodNewsAndMovie


वाराणसी/लखनऊ/प्रयागराज/कानपुर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में दिवाली के बाद कोहरा और धुंध बढ़ गई है। मंगलवार सुबह संभल, हापुड़, बिजनौर, शामली समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। कुछ जगह विजिबिलिटी इतनी कम रही कि 10-20 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया।

दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण भी बढ़ गया है। सोमवार शाम नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 332, बुलंदशहर का 331, गाजियाबाद का 324 और बागपत का 305 रिकॉर्ड किया गया।

इधर, प्रदेश में तापमान 15°C से नीचे पहुंच गया है। हरदोई 14.5°C और कानपुर 14.6°C के साथ सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं तेज होते ही न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इससे ठंड का असर बढ़ जाएगा।

बड़े शहरों का हाल जानिए-

  • लखनऊ: लखनऊ में ठंड बढ़ गई है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा दिखाई दिया। हवा की क्वालिटी भी खराब रही। AQI 200 रिकॉर्ड किया गया।
  • कानपुर: सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। सड़कों पर हल्की धुंध देखी जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में धूप के चलते पारा बढ़ेगा। रात में ठंड पड़ेगी।
  • वाराणसी: काशी में मौसम साफ है। हालांकि, दिवाली पर आतिशबाजी के बाद धुंध दिखाई दे रही है। हवा में नमी की वजह से ठंड का एहसास हो रहा है।
  • प्रयागराज: प्रयागराज में मौसम साफ है। हवाओं की वजह से ठंड का एहसास हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। शहर में धुंध दिखी।

पिछले 24 घंटे का तापमान जानिए

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है?

ये हवा की क्वालिटी को बताने वाला एक स्कोर है, जो यह समझने में मदद करता है कि हमारे आसपास की हवा साफ है या प्रदूषित। AQI में हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर मापा जाता है।

AQI जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है और हेल्थ रिस्क भी उतना ही बढ़ जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए-

खराब AQI हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है?

जब AQI खराब होता है तो हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक हमारे फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं। ये कण खून के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं।

तुरंत से लेकर लंबे समय तक कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। लगातार एक्सपोजर फेफड़ों की क्षमता कम करता है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

—————————

ये खबर पढ़ लीजिए-

शमी की पूर्व पत्नी ने ‘इश्क हुआ’ कहकर REEL बनाई:मौलवी से प्यार वाले डायलॉग पर लोग भड़के, बोले- बेटी को विवादों से दूर रखो

मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी आयरा के साथ एक रील शेयर की है। इसके डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। यूजर्स हसीन जहां को ट्रोल कर रहे हैं और उनके पुराने आरोपों पर सवाल उठा रहे हैं। ऊपर क्लिक कर VIDEO देखिए…



Source link

You may also like

Leave a Comment