{“_id”:”6aac121c2a18358cf405dab4″,”slug”:”video-of-leopard-sighting-goes-viral-department-calls-it-a-wild-cat-noida-news-c-23-1-lko1064-106348-2026-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Noida News: तेंदुआ दिखने का वीडियो वायरल, विभाग बोला जंगली बिल्ली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दादरी (संवाद)। एनटीपीसी प्लांट के पास दूर झाड़ियों में करीब 15 दिन पहले एक तेंदुआ जैसा जानवर देखने से प्लांट में हड़कंप मंच गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है । वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरे व सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। जिस इलाके में तेंदुआ दिखा है उधर जाने से लोगों को मना किया गया है। वन विभाग के अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई देने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा जंगली जानवर तेंदुआ नहीं है जंगली बिल्ली है। उसे पकड़ने के लिए प्लांट में दो पिंजरे लगाए गए हैं। पैरों के निशान से जंगली बिल्ली की पुष्टि हो गई है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।
