Home Viralलोग जाते हैं अमेरिका, मैडम आ गईं बिहार; फिरंगी लाइफस्टाइल छोड़ अपनाया देसी अंदाज

लोग जाते हैं अमेरिका, मैडम आ गईं बिहार; फिरंगी लाइफस्टाइल छोड़ अपनाया देसी अंदाज

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, पटना। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में पली-बढ़ी एक महिला ने अपनी अमेरिकी जिंदगी छोड़कर बिहार के एक छोटे से गांव में बसने का फैसला किया है। इस अमेरिकी महिला का नाम ‘होप’ है।

उन्होंने एक भारतीय युवक अभिषेक सिंह से शादी की है और अब वह अपने पति और एक छोटे बेटे के साथ बिहार के गांव में पूरी तरह से देसी जीवन बिता रही हैं।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 9.24.13 PM

लोग आमतौर पर एक अलग जीवनशैली की तलाश में भारत से अमेरिका जाते हैं, लेकिन होप ने इसके बिल्कुल विपरीत किया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी कहानी काफी चर्चा बटोर रही है।

साल 2023 में हुई थी अभिषेक और होप की शादी

होप और अभिषेक की शादी साल 2023 में हुई थी। अक्टूबर 2025 में होप पहली बार भारत आई थीं और अब पिछले करीब छह महीनों से वह इस गांव में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। होप अपनी इस नई और अनोखी जिंदगी की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 9.24.13 PM (2)

होप ने दिखाई भारत की अलग तस्वीर

इन वीडियो में वह भारत की वह छवि नहीं दिखातीं जो टूरिस्ट्स अक्सर देखते हैं, बल्कि वह गांव की असल और आम जिंदगी को दुनिया के सामने पेश कर रही हैं। प्लास्टिक के टब में हाथों से कपड़े धोना, बर्तन मांजना और मिट्टी के पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाना। ये सभी अब उनके रोजमर्रा के काम बन चुके हैं।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 9.24.13 PM (3)

अक्सर साड़ी में नजर आती हैं होप

अपने वीडियो में होप को पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रंगा हुआ देखा जा सकता है। वह अक्सर कुर्ता और साड़ी पहने नजर आती हैं और उन्होंने अपने कई वीडियो में मांग में सिंदूर लगाते हुए भी दिखाया है।

होप को है देसी खाना बनाने का शौक

खाना पकाना भी उनके वीडियो का एक बड़ा हिस्सा है। वह अक्सर समोसा चाट, पाव भाजी और रोटियां जैसे लोकप्रिय भारतीय व्यंजन बनाती हैं। इसके अलावा, वह स्थानीय भाषा को समझने और उसमें बात करने की भी कोशिश करती नजर आती हैं।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 9.24.13 PM (5)

उनके वीडियो का मुख्य विषय एक अमेरिकी महिला का बिहार के छोटे से गांव में रहना है, जिसमें घर के कामकाज, खाना बनाना और परिवार की दिनचर्या शामिल है।

उनके इस सफर को देखकर दर्शक काफी हैरान हैं। कुछ लोग उनके इस फैसले और प्यार की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनके इस कदम पर सवाल भी उठा रहे हैं कि उन्होंने अमेरिका की सुख-सुविधाएं क्यों छोड़ दीं।

सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर?

एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा कि उसे समझ नहीं आता कि विदेशी लोग भारत के गरीब परिवारों में शादी करके खुद को उस जीवन में पूरी तरह कैसे ढाल लेते हैं— क्या यह सच्चा प्यार है, कर्म है या कोई पर्सनल एक्सपेरिमेंट?

वहीं, एक अन्य यूजर ने गांव के जीवन का समर्थन करते हुए लिखा कि गांव में रहना बहुत मजेदार होता है और इसमें कुछ भी बुरा नहीं है।

तमाम रिएक्शंस और कुछ आलोचनाओं के बावजूद ज्यादातर लोग होप के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। जिस सादगी और खूबसूरती के साथ उन्होंने एक अलग संस्कृति को अपनाकर उसे शानदार तरीके से पेश किया है, वह सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।





Source link

You may also like

Leave a Comment