Home Box OfficeRamayana के लिए शुभ रही दीवाली, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की भीड़; 4 दिनों में 500 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana के लिए शुभ रही दीवाली, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की भीड़; 4 दिनों में 500 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी और यश अभिनीत इस फिल्म को सिनेमाघरों में अपने चौथे दिन दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली।

यह सुधार एक अहम समय पर हुआ है, क्योंकि ये पूरा हफ्ता दीवाली वीक है और ऐसे समय में फिल्म देखने के लिए और दर्शकों के आने की उम्मीद है।

शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन आई गिरावट के बीच, शनिवार को मिले रिस्पॉन्स ने फिल्म निर्माताओं को कुछ राहत दी है। अब फिल्म की कोशिश होगी कि वह इस रफ्तार को बनाए रखे और वीकेंड के बाकी दिनों में और अधिक दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करे।

पहले दिन कितना था कलेक्शन?

पहले दिन तगड़ी ओपनिंग करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन की कमाई 48.05 करोड़ पर आकर रुकी। तीसरे दिन इसने फिर रफ्तार पकड़ी औक कलेक्शन 69.80 करोड़ रुपये रहा।

Ramayana (11)

चौथे दिन यही कमाई 56.15 करोड़ रुपये रही। इस तरह चार दिनों में भारत में इसका कुल घरेलू कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये रहा। रामायण का ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये है।

वहीं दुनियाभर में श्री राम की जय जयकार के साथ कमाई ने जोर पकड़ा हुआ है। ओवरसीज 214 करोड़ के कलेक्शन के साथ रामायण की कमाई 499.20 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह रामायण पहले वीकेंड के पहले दिन ही 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी।

कब आएगा रामायण का अगला पार्ट?

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा, DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से बनी ‘रामायण’ को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।



Source link

You may also like

Leave a Comment