Home ViralAligarh News:कमरे में पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल – Video Of A Young Man Brandishing A Pistol In A Room Goes Viral

Aligarh News:कमरे में पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल – Video Of A Young Man Brandishing A Pistol In A Room Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


नगर में सोशल मीडिया पर दो युवकों का पिस्टल के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कमरे के अंदर एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर उसे लहराते और दूसरे युवक पर तानते हुए दिखाई दे रहा है। दोनों युवक इस दौरान हंसते नजर आ रहे हैं।


बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाला एक युवक मोहल्ला कस्सावान क्षेत्र का निवासी है, जबकि दूसरा उसके पड़ोस के मोहल्ले का रहने वाला है। वीडियो में बेड पर बैठा काली टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने युवक पिस्टल हाथ में लेकर दूसरे युवक की ओर तानता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक वीडियो को सोशल मीडिया स्टोरी के लिए बना रहे थे। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आ गया है। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। युवकों के बारे में पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment