कानपुर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर की कल (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें…दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केस में पुलिस ने नया खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि बहू शालू ने घर में रखी चाबियों में से एक चाबी चोरी-छिपे विशाल को दी थी।
महाराजपुर में 3 बच्चों की मां एक युवती के साथ घर से भाग गई। दोनों की दोस्ती करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। थाने पहुंचने पर दोनों ने कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
वहीं, बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा- 15 दिन में सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार खबरें पढ़िए-
1. बहू ने चोरी-छिपे नौकर को दी चाबी: दवा कारोबारी की हत्या कराई; मुंह छिपाकर कोर्ट पहुंची; पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड मांगी

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केस में पुलिस की रिमांड याचिका से चाबियों को लेकर अहम खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, शालू ने घर में रखी एक चाबी चोरी-छिपे विशाल को दी थी। दोनों ने परेड चौराहे पर मिलकर उसकी डुप्लीकेट चाबी बनवाई। पुलिस अब चाबियों की बरामदगी को जांच में अहम मान रही है। पढ़िए पूरी खबर…
2. सांसद ने माना कानपुर में गड्ढों से हुई परेशानी: बोले- 50% से ज्यादा पैचवर्क पूरा, अफसरों को फटकारा, 15 दिन में सड़कें होगीं दुरूस्त

बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढे लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। गड्ढों को लेकर सोशल मीडिया पर रील्स और मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। लोग लगातार जनप्रतिनिधियों से सड़कों की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं। दैनिक भास्कर ने शहर की सड़कों की स्थिति, गड्ढों की वजह और उन्हें भरने के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर सांसद रमेश अवस्थी से बातचीत की। पढ़िए पूरी खबर…
3. कानपुर में 3 बच्चों की मां युवती के साथ घर से गई, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; बोली- साथ रहेंगे

कानपुर के महाराजपुर में तीन बच्चों की मां अपनी परिचित युवती के साथ घर से चली गई। दोनों की दोस्ती करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की और बुधवार को दोनों को पनकी के एक किराए के कमरे से बरामद कर लिया। थाने में दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई और घर लौटने से इनकार कर दिया।
4. कानपुर में 183 सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ, 118 करोड़ के टेंडर में 80% तक फॉर्म आए; एक हफ्ते में शुरू होगा काम

कानपुर में लंबे समय से टूटी पड़ी नगर निगम की 183 प्रमुख सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 118 करोड़ रुपए के टेंडर में करीब 80% तक फॉर्म आए हैं। एक सड़क के लिए 5 से 9 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया है। नगर आयुक्त ने तीन दिन में वर्कऑर्डर जारी करने और एक सप्ताह में निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
5. कानपुर में बकरा व्यापारियों से 4.31 लाख की लूट:हाईवे पर XUV से रास्ता रोका, डंडों से ईको वैन के शीशे तोड़े; तमंचा दिखाकर नकदी लूटी

कानपुर में गुरुवार सुबह हाईवे पर बकरा व्यापारियों से बदमाशों ने 4.31 लाख रुपए लूट लिए। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे बाईपास पर XUV सवार बदमाशों ने ईको वैन के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। 3-4 बदमाश लाठी-डंडे लेकर उतरे और वैन के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद तमंचा दिखाकर रुपए मांगे और जान से मारने की धमकी दी। पढ़िए पूरी खबर…
6. लखनऊ स्टेशन पर 27 दिन का ब्लॉक: कानपुर की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कई बदले रूट से चलेंगी

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के चलते 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक 27 दिन का ब्लॉक लिया गया है। प्लेटफॉर्म-2 और 3 पर पूर्ण ब्लॉक, जबकि प्लेटफॉर्म-1 और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक रहेगा। इसका असर कानपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। कुछ ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और मानकनगर तक ही चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
7. कानपुर में चोर ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मार-डाला: पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम, मौत के बाद FIR

कानपुर के चौबेपुर के शांतिनगर मोहल्ले में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश ने 65 साल की बुजुर्ग महिला को पीटकर मरणासन्न कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर…
8. कानपुर में बीच सड़क खुले गड्ढे में गिरा डिलीवरी बॉय: नाक की हड्डी टूटी, डॉक्टरों ने ऑपरेशन की दी सलाह; अंधेरे में नहीं दिखा गड्ढा

कानपुर में बीच सड़क खुले गड्ढे में गिरने से डिलीवरी बॉय की नाक की हड्डी टूट गई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। मंगलवार देर रात वह ऑर्डर लेकर जा रहा था। जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड के पास पहुंचते ही अंधेरा होने के कारण वह बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। हेलमेट पहने होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। पढ़िए पूरी खबर…
9. मोदी के जन्मदिन पर कानपुर में 76 हजार दीप जले:ड्रोन-शो में दिखा-‘विकसित भारत’, मोतीझील पर हजारों संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बुधवार को कानपुर के मोतीझील में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। यहां 76 हजार दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में ड्रोन-शो के जरिए ‘विकसित भारत’ की झलक दिखाई गई। आयोजन में भाजपा के सांसद, विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर…
10. कानपुर विमान हादसे के बाद गर्ग एविएशन पर कार्रवाई, FTO का संचालन अगले आदेश तक रोका; 2 पायलटों की हुई थी मौत

कानपुर में 27 अगस्त को गंगा बैराज के पास हुए विमान हादसे के बाद गर्ग एविएशन पर कार्रवाई की गई है। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने कैंट स्थित सिविल एयरोड्रम में संचालित कंपनी के फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया है। हादसे में ट्रेनिंग विमान के पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हुई थी। पढ़िए पूरी खबर…

