Home Viralसमय रैना और मेधा शंकर की दिसंबर में होगी शादी, वायरल पोस्ट में दावा, इंटरनेट पर मचा हंगामा

समय रैना और मेधा शंकर की दिसंबर में होगी शादी, वायरल पोस्ट में दावा, इंटरनेट पर मचा हंगामा

by BollywoodNewsAndMovie


Samay Raina and Medha Shankar

समय रैना और मेधा शंकर (IANS)

हैदराबाद: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वह अपने शो को लेकर लाइमलाइट में नहीं हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हैं. दरअसल काफी समय से समय रैना और 12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिएक्शन नहीं दिया है कि ये अफवाह सच है या झूठ.

इन अफवाहों के बीच एक और खबर सामने आई है कि समय और मेधा दोनों दिसंबर में शादी करने का प्लान कर रहे हैं. हालांकि समय और मेधा ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक रेडिट पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

एक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर वायरल हो रहे रेडिट पोस्ट को शेयर किया है. रेडिट पोस्ट में लिखा है, “मैं समय रैना की फैमिली के बहुत क्लोज हूं और कल उनकी मां से बात करने के बाद, मैं कह सकता हूं कि समय रैना और मेधा शंकर इस दिसंबर में शादी करने का प्लान कर रहे हैं. अभी तो वे दोनों अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं.’

इस पोस्ट को साझा करते हुए एक्स हैंडल यूजर ने लिखा है, “समय रैना इस दिसंबर में मेधा शंकर से शादी करने वाले हैं. एक रेडिट पोस्ट के अनुसार, समय रैना के परिवार के किसी करीबी का कहना है कि समय इस दिसंबर में मेधा शंकर से शादी करना चाहते हैं. कल रात उनसे बात करने के बाद उनकी मां ने भी इसकी पुष्टि की है. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि समय और मेधा पिछले 6 महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. समय 28 साल के हैं और मेधा 29 साल की, इसलिए वे अब और इंतजार नहीं करना चाहते और जल्द ही शादी करने वाले हैं. और मेरी राय में, यह एक अच्छा फैसला है क्योंकि वे साथ में अच्छे लगते हैं. दोनों ही अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं. उम्मीद है कि उनकी साथ में जिंदगी बहुत अच्छी रहेगी.’

बता दें, सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई, जिसमें रूमर्ड कपल स्विट्जरलैंड में नजर आ रहे हैं. मेधा को समय के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बतौर जूरी मेंबर भी देखा गया था.





Source link

You may also like

Leave a Comment