Home Box Office‘रामायण’ से रवि दुबे-साई पल्लवी समेत इन 5 स्टार्स की पलटी किस्मत, बनी नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘रामायण’ से रवि दुबे-साई पल्लवी समेत इन 5 स्टार्स की पलटी किस्मत, बनी नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ हर दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और किसी ना किसी फिल्म की कमाई को पीछे छोड़ रही है. लेकिन ये केवल बॉक्स ऑफिस के लिहाज से ही रिकॉर्ड नहीं बना रही बल्कि इसने कई स्टार्स की किस्मत ही पलट दी. ये रवि दुबे-साई पल्लवी समेत 5 स्टार्स के करियर की बड़ी और नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है.

दरअसल, सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने चार दिनों में ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में 238.85 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया जबकि फिल्म ने ओवरसीज में 222 करोड़ और वर्ल्डवाइड इसने 507.20 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद ये फिल्म के कई एक्टर्स के करियर की बड़ी फिल्म बन चुकी है. चलिए बताते हैं उनके बारे में.  
 
रवि दुबे

‘रामायण’ से रवि दुबे ने बॉलीवुड में कदम रखा है. नितेश तिवारी की फिल्म उनके करियर की पहली फिल्म है, जिससे वो बड़े पर्दे पर नजर आए और धमाल ही मचा दिया. इसमें उन्होंने लक्ष्मण का रोल प्ले करके सबका ध्यान ही खींच लिया और इसके लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है. ऐसे में ये उनके करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गई है और उनकी नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ के बिके 14 लाख से ज्यादा टिकट्स, फर्स्ट मंडे तोड़ेगी ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड?

साई पल्लवी

इसी के साथ ही ‘रामायण’ साई पल्लवी के करियर की भी बड़ी फिल्म बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, सिर्फ 72 घंटे में ही ये उनकी नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग (ग्लोबली) बन चुकी है. इसके पहले ‘अमरान’ (339.66 करोड़) उनकी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म थी लेकिन ‘रामायण’ की रिलीज के बाद उनका ये रिकॉर्ड भी टूट गया है. साई पल्लवी की टॉप 3 हाईएस्ट ग्रॉसिग फिल्में…
1. रामायण- 507.20 करोड़
2. अमरान- 339.66 करोड़
3. फिदा- 90.95 करोड़

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय के बॉलीवुड करियर को 24 साल हो गए. लेकिन उन्होंने इतने सालों में कभी कोई इतनी बड़ी हिट नहीं दी थी. उनकी हाईएस्ट ग्रॉसिंग ‘कृष 3’ थी, जिसने वर्ल्डवाइड 374 करोड़ का बिजनेस किया था. लेकिन अब ‘रामायण’ उनके करियर की भी बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. 

रकुल प्रीत सिंह

‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह भी हैं, जिन्होंने शूर्पणखा का रोल प्ले किया है. इसमें उनकी एक्टिंग को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. उनके करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ थी. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 139 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसे ‘रामायण’ ने पछाड़ दिया है.

लारा दत्ता

इसके अलावा लारा दत्ता ने ‘रामायण’ में कैकेयी का रोल प्ले किया है. फिल्म में उनकी भूमिका को भी काफी पसंद किया जा रहा है और इसी के साथ ही नितेश तिवारी की फिल्म ने उनके करियर का भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. एक्ट्रेस के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग ग्लोबली ‘डॉन 2’ रही थी, जिसने साल 2011 में दुनियाभर में 210.35 करोड़ का बिजनेस किया था.



Source link

You may also like

Leave a Comment