Home ViralLucknow Chain Snatching Case | Woman Targeted in Munhukheda, CCTV Viral

Lucknow Chain Snatching Case | Woman Targeted in Munhukheda, CCTV Viral

by BollywoodNewsAndMovie


शिवांशु कुमार गुप्ता | दुबग्गा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के पारा में मुन्नुखेड़ा में शुक्रवार शाम घर से टहलने निकली महिला से बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद आरोपी पास की आम की बाग की ओर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुका था। पूरी घटना पास की एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात का वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

मुन्नुखेड़ा निवासी अर्चना सिंह शुक्रवार शाम रोजाना की तरह घर से टहलने निकली थीं। बताया गया कि घर से करीब पांच सौ मीटर दूर सुनसान रास्ते पर वह पहुंची थीं। इसी दौरान पीछे से पैदल आया एक युवक अचानक उनके पास पहुंचा और झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही आरोपी सड़क किनारे स्थित आम की बाग की ओर भाग गया।

अर्चना ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और आसपास के इलाके की जानकारी जुटाई।

बताया गया कि जिस स्थान पर वारदात हुई, उसके पास स्थित एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की गतिविधियां कैद हो गई हैं। फुटेज में आरोपी महिला के पीछे आते और वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

हंसखेड़ा चौकी प्रभारी मुन्नालाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment