Home Box OfficeBox Office: ‘हनुमान अंश’ ने ‘दायरा’ को पहले ही दिन पटका, 455% अध‍िक कमाई, ‘मिर्जापुर’ को झटका, Vibe ने चौंकाया – hanuman ansh collection day 43 vs daayra box office collection day 1 vs vibe vs mirzapur movie collection worldwide day 15

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने ‘दायरा’ को पहले ही दिन पटका, 455% अध‍िक कमाई, ‘मिर्जापुर’ को झटका, Vibe ने चौंकाया – hanuman ansh collection day 43 vs daayra box office collection day 1 vs vibe vs mirzapur movie collection worldwide day 15

by BollywoodNewsAndMovie


शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने न सिर्फ एक बार फिर ‘म‍िर्जापुर द मूवी’ से अध‍िक कमाई की है, बल्‍क‍ि नई र‍िलीज फ‍िल्‍मों ‘वाइब’ और ‘दायरा’ को भी धोबी पछाड़ दी है। करीना कपूर की फ‍िल्‍म जहां ₹1 करोड़ भी नहीं कमा सकी, वहीं कुणाल खेमू की फ‍िल्‍म ने जरूर चौंकाया है।

Friday Box Office - Hanuman Ansh - Mirzapur Movie - Daayra - Vibe
Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने ‘दायरा’ को पहले ही दिन पटका, 455% अध‍िक कमाई, ‘मिर्जापुर’ को झटका, Vibe ने चौंकाया
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने एक बार फिर अपनी बादशाहत दिखाई है। दो-दो नई रिलीज फिल्‍मों के बावजूद इस भक्‍त‍ि ड्रामा ने 18 सितंबर को सबसे अध‍िक कमाई की है। हालांकि, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कमाई 20% गिरी है, लेकिन इसके मुकाबले ‘मिर्जापुर द मूवी’ का झटका ज्यादा बड़ा है, जिसकी कमाई में 31.25% का नुकसान हुआ है। करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को पहले ही दिन ‘हनुमान अंश’ से धोबी पछाड़ मिली है। मेघना गुलजार के डायरेक्‍शन में बनी ‘दायरा’ को पहले ही दिन जोरदार झटका लगा है, यह फिल्‍म ₹1 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं कर पाई। जबकि ‘हनुमान अंश’ ने इससे 455.55% अध‍िक का बिजनस किया है। हां, कुणाल की फिल्‍म ने चौंकाया है। इसने करोड़ में कमाई की है, जिसके बाद वीकेंड में इस कॉमेडी फिल्‍म से उम्‍मीद बढ़ गई है।

शुक्रवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्‍या में कमी नजर आई। ‘हनुमान अंश’ के 6,462 शोज में जहां औसतन 18.0% सीटों पर ही दर्शक नजर आए, वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 4,112 शोज में यह संख्‍या 17% रही। करीना कपूर की ‘दायरा’ को सबसे कम दर्शक नसीब हुए। फिल्‍म के 2,283 शोज में औसतन 12.0% पर, जबकि ‘वाइब’ के 3,194 शोज में 14.0% सीटें भरी हुई दिखीं।

hanuman ansh Collection Day 43
‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा के क‍िरदार में एक्‍टर शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ की कमाई: 43 दिन में 12319% प्रॉफिट

Sacnilk के मुताबिक, डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी ‘हनुमान अंश‘ ने रिलीज के 43वें दिन देश में ₹5.00 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले ₹6.25 करोड़ की कमाई हुई थी। बहरहाल, ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस ब्‍लॉकबस्‍टर ने अब भारत में ₹293.30 करोड़ का कुल ग्रॉस कलेक्शन और ₹248.38 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। यह फिल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर लागत के मुकाबले 12,319% का मुनाफा कमा चुकी है।

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वलर्डवाइड

विदेशों में भी ‘हनुमान अंश’ का दबदबा दिख रहा है। 11 सितंबर को यह भक्‍त‍ि ड्रामा ओवरसीज रिलीज हुई है। शुक्रवार को भी इसने समंदर पार ₹1.25 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है, जबकि 8 दिनों में कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹23.00 करोड़ हो गया है। देश और विदेश मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹316.30 करोड़ हो गया है।

Daayra Box Office Day 1
‘दायरा’ में करीना कपूर

‘दायरा’ मूवी कलेक्‍शन: पहले ही दिन चित

करीना कपूर और पृथ्‍वीराज सुकुमारन की ‘दायरा‘ ओपनिंग डे पर फुस्‍स साबित हुई है। मेघना गुलजार के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म पहले दिन करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। इसने शुक्रवार को महज ₹90 लाख की नेट कमाई की है। फिल्‍म को दर्शकों और समीक्षकों से बहुत अच्‍छे रिव्‍यूज नहीं मिले हैं, ऐसे में वीकेंड के बाद वीकडेज में इसकी हालत और खस्‍ता हो सकती है।

vibe box office Collection Day 1
‘वाइब’ में कुणाल खेमू

‘वाइब’ मूवी बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दूसरी ओर, ‘वाइब‘ ने उम्‍मीद से बेहतर बिजनस किया है। कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्‍पर्श श्रीवास्‍तव की इस कॉमेडी फिल्‍म से कमाई के मामले में बहुत उम्‍मीद नहीं थी। ऐसा लग रह था कि यह पहले दिन लाखों में सिमट जाएगी। लेकिन इसने ₹1.50 करोड़ की नेट कमाई की है। फिल्‍म दर्शकों को गुदगुदा रही है, ऐसे में अब शनिवार और रविवार को इसकी कमाई बढ़ सकती है।

mirzapur movie collection Day 15
‘म‍िर्जापुर द मूवी’ में द‍िव्‍येंदु

‘मिर्जापुर मूवी’ कलेक्शन

पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और दिव्‍येंदु की ‘मिर्जापुर द मूवी’ को 15वें दिन झटका लगा है। रिलीज के बाद तीसरे शुक्रवार को इसने अपनी अब तक की सबसे कम ₹2.75 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले गुरुवार को ₹4.00 करोड़ का नेट बिजनस हुआ था। गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी इस क्राइम-थ्र‍िलर ने भारत में ₹245.64 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹206.20 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का प्रोडक्‍शन बजट ₹80-₹90 करोड़ बताया जा रहा है।

‘मिर्जापुर मूवी’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ को आगे वीकेंड में फायदा मिलेगा, इसकी ‘भौकाली’ बढ़ने के आसार हैं। दूसरी ओर, विदेशों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ फिल्म ने 15 दिनों में ₹50.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। इससे देश और दुनिया मिलाकर फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड ₹296.14 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। अब वीकेंड में यह बड़ी आसानी से दुनियाभर में 300 करोड़ के पार चली जाएगी।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें