Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ में हुआ पहला एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

‘बिग बॉस 20’ में हुआ पहला एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ शुरू होने के साथ ही घर में एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट्स के बीच हर रोज नए झगड़े और बहस देखने को मिल रही हैं, वहीं अब शो में पहला एलिमिनेशन भी हो गया है.

रोहेद खान हुए घर से बाहर
‘बिग बॉस 20’ में दूसरे हफ्ते का पहला एलिमिनेशन हो गया है. कंटेस्टेंट रोहेद खान को सलमान खान के शो से बाहर कर दिया गया है. रोहेद के साथ आसिफ खान और स्काउट ओपी भी नॉमिनेट हुए थे. 

इन तीन कंटेस्टेंट  को मिली थी सजा
बता दें, आसिफ खान, स्काउट ओपी और रोहेद खान को बिग बॉस ने नियम तोड़ने की वजन से घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया था. वहीं अब रोहेद खान को घर से बेघर होना पड़ा.

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट दीपिका के लिए केयरिंग दिखें रणवीर, भीड़ में एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा हाथ

शो में रहने के दौरान रोहेद की मौजूदगी बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले कम नजर आई. टास्क में भी उनका पार्टीसिपेशन ज्यादा देखने को नहीं मिला और घर के कामों में भी वो ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आए.

वीकेंड का वार में सलमान खान भी रोहेद से कह चुके थे कि शो में उनका गेम दिखाई नहीं दे रहा है. ऐसे में अब रोहेद खान ‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने वाले इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं.

कौन हैं रोहेद खान?
रोहेद खान एक ऑस्ट्रियाई एक्टर, मॉडल और मार्शल आर्टिस्ट हैं. उन्होंने साल 2023 में कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने खलनायक ‘सरकलम’ का किरदार निभाया था.

बता दें, ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी. शो में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिक्खी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रैपर यंग डीएसए, आसिफ खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह और रीति तिवारी, लव गिल, नजर आ रहे हैं. अब रोहेद खान के एविक्शन के बाद घर में बचे कंटेस्टेंट्स के बीच आगे की जंग और भी दिलचस्प होने वाली है.

ये भी पढ़ेंः ‘एक्टर ने मुझे अकेले मिलने बुलाया…’ ईशा कोप्पिकर से हुई थी ऐसी डिमांड, जानें अब कहां हैं ‘खल्लास गर्ल’?





Source link

You may also like

Leave a Comment