Home Bigg Boss 20वीकेंड के वार में सलमान खान ने तीखे सवालों से घरवालों की लगाई क्लास, जबरदस्त प्रोमो हुआ आउट

वीकेंड के वार में सलमान खान ने तीखे सवालों से घरवालों की लगाई क्लास, जबरदस्त प्रोमो हुआ आउट

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 weekend Ka Vaar promo: वीकेंड के वार का नया प्रोमो आउट हो गया है, जिसमें सलमान खान ने घरवालो की गजब की क्लास लगाई है.

Published: September 19, 2026, 12:07 PM IST







Bigg Boss 20 weekend Ka Vaar promo: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने के लिए मिल रहा है और ट्विस्ट देखने लायक हो रहा है. घर में कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और दोस्ती भी बदलती हुई भी नजर आ रही हैं. अब शनिवार को होने वाला वीकेंड का वार भी काफी खास होने वाला है क्योकि सामने आए प्रोमो में सलमान खान कई घरवालों से तीखे सवाल करते हुए क्लास लगा रहे हैं, जो एकदम देखने लायक हो रहा है. सलमान खान का अंदाज काफी सख्त इस बार नजर आ रहा है और प्रोमो देखकर लग रहा है कि कुछ तो बड़ा इस बार होने वाला है अब क्या होने वाला है ये तो एपिसोड देखकर ही पता चलेगा. कई घरवालों से तीखे सवाल करते और उनकी हरकतों पर सवाल करते इस बार सलमान नजर आ रहे हैं. स्काउट और आसिफ खान को भी फटकार लगाई है.

सलमान खान ने स्काउट और आसिफ की लगाई क्लास

घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान झगड़े में स्काउट कैमरे पर आकर अपनी गेमिंग कम्यूनिटी से कहते हुए नजर आए थे कि इसे देख लेना, तो उसी बात पर सलमान खाने ने स्काउट को फटकार लगाई है. इस मुद्दे पर सलमान खान ने स्काउट की क्लास ली और उनसे पूछा कि ‘अगर वो आज उन्हें कुछ कह देते हैं, तो क्या वह अपनी यूट्यूब कम्यूनिटी से उनके बारे में भी ऐसा कहेंगे?’ और उसी के साथ-साथ नॉमिनेशन डिस्कस करने के चलते आसिफ खान ने कहा था कि शो बायस्ड है और उनके साथ गलत हुआ, तो उस पर भी उनसे सवाल किया गया था. लोग आज के एपिसोड का काफी इंतजार भी कर रहे हैं.

माही से सवाल

प्रोमो में ये भी देखने के लिए मिला है कि सलमान खान माही से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि क्या उन्होंने यंग डीएसए को गाली दी थी? तो उन्होने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उन्होंने ऐसा किया था? लेकिन सलमान खान ने ये गलतफहमी भी दूर की की उन्होने ऐसा कुछ नहीं किया है. दूसरे वीकेंड का वार में सलमान खान का सख्त अंदाज घरवालों के लिए किसी रियलिटी चेक से कम नहीं होगा, लोगों को अब इसका काफी ज्यादा इंतजार है कि आगे क्या होने वाला है.





Source link

You may also like

Leave a Comment