‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड के हर तरफ छाने के बाद अब नया अपडेट सामने आया है, जो नॉमिनेशन से जुड़ा है। इस हफ्ते का नॉमिनेशन थोड़ा अलग रहा। केवल दो सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। जानिए कौन!

‘बिग बॉस सीजन 20’ के इस हफ्ते के नॉमिनेशन से जुड़ी अपडेट सामने आ गई है। इस हफ्ते भी हर बार की तरह वही फॉर्मेट रहेगा। घरवालों में से जो नॉमिनेट है, उसका जीवनदान छिन जाएगा, लेकिन किसका, ये जनता तय करेगी।
कैसे हुआ इस हफ्ते का नॉमिनेशन?
‘फिल्म विंडो’ के मुताबिक, इस हफ्ते का नॉमिनेशन कुछ ऐसे हुआ कि कंटेस्टेंट्स से कहा गया कि वे नॉमिनेशन से बचाने के लिए 2 हाउसमेट्स को चुनें। यंग डीएसए और ईशा रिखी को एक भी ‘सेव वोट’ नहीं मिला, इसलिए वे इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए।
जिन्होंने जिन 2 लोगों को सेव किया, वो ये हैं:
- स्काउट – लव और आसिफ
- यंग- माही और लव
- अरिश्फा – काजी और माही
- कनिका – काजी और मैरी
- मैरी – आम्रपाली और लव
- आम्रपाली – लव और रीति
- काजी – अरिश्फा और माही
- माही – अरिश्फा और काजी
- ईशा – कनिका और अरिश्फा
- आसिफ – स्काउट और लव
- अमन – उदिति और काजी
- लव – आसिफ और आम्रपाली
- रीति – आम्रपाली और मैरी
- उदिति – काजी और अमन
‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स
इस साल शो में कई तरह के कंटेस्टेंट शामिल हुए, जिनमें माही विज, आसिफ खान, अमन गांधी और आम्रपाली दुबे जैसे एक्टर। काज़ी तौकीर, रीति तिवारी और यंग डीएसए (Yung DSA) जैसे सिंगर, यूट्यूबर स्काउटओपी (ScoutOP), कंटेंट क्रिएटर आरिश्फा खान और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी मैरी कॉम शामिल थे। दर्शक इस लाइन-अप से बहुत खुश नहीं थे।
पहले कौन-कौन खो चुका है अपना जीवनदान?
सलमान खान के होस्ट किए गए इस शो का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ, जिसमें 16 कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस में आए। यह शो पहले दिन से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीजन में कंटेस्टेंट के पास नॉमिनेशन से खुद को बचाने के लिए दो ‘लाइव्स’ (मौके) हैं। हालांकि, पिछले ‘वीकेंड का वार’ में, ऑडियंस से सबसे कम वोट मिलने के कारण एक्ट्रेस उदिति सिंह ने अपनी एक ‘लाइफ’ गंवा दी, जबकि कनिका मान ने हफ़्ते के दौरान अपना ‘वरदान’ खो दिया, क्योंकि घर के कैप्टन यंग डीएसए (Yung DSA) ने उनसे वह छीन लिया था। यह शो JioHotstar और Colors TV पर देखा जा सकता है।

