Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Nomination: इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 2 सदस्य, सबसे तगड़े कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता! – bigg boss 20 nomination two contestants nominated for eviction this week details inside

Bigg Boss 20 Nomination: इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 2 सदस्य, सबसे तगड़े कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता! – bigg boss 20 nomination two contestants nominated for eviction this week details inside

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड के हर तरफ छाने के बाद अब नया अपडेट सामने आया है, जो नॉमिनेशन से जुड़ा है। इस हफ्ते का नॉमिनेशन थोड़ा अलग रहा। केवल दो सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। जानिए कौन!

Bigg boss 20 nomination
बिग बॉस 20 नॉमिनेशन
एक्टर सलमान खान अभी ‘बिग बॉस सीजन 20’ को होस्ट कर रहे हैं। इस हफ्ते के ‘ वीकेंड का वार ‘ एपिसोड में, उन्होंने न सिर्फ घर के कुछ कंटेस्टेंट्स के बर्ताव और कमेंट्स पर सवाल उठाए, बल्कि ट्रोलिंग के पूरे कल्चर की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने अपनी उम्र, हेयरकट और वज़न पर कमेंट करने वाले ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए अपनी टोपी और शर्ट तक उतार दी। इसके बाद शो को लेकर एक और नया अपडेट सामने आ गया है, वो है इस वीक का नॉमिनेशन।

‘बिग बॉस सीजन 20’ के इस हफ्ते के नॉमिनेशन से जुड़ी अपडेट सामने आ गई है। इस हफ्ते भी हर बार की तरह वही फॉर्मेट रहेगा। घरवालों में से जो नॉमिनेट है, उसका जीवनदान छिन जाएगा, लेकिन किसका, ये जनता तय करेगी।

कैसे हुआ इस हफ्ते का नॉमिनेशन?

‘फिल्म विंडो’ के मुताबिक, इस हफ्ते का नॉमिनेशन कुछ ऐसे हुआ कि कंटेस्टेंट्स से कहा गया कि वे नॉमिनेशन से बचाने के लिए 2 हाउसमेट्स को चुनें। यंग डीएसए और ईशा रिखी को एक भी ‘सेव वोट’ नहीं मिला, इसलिए वे इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए।

जिन्होंने जिन 2 लोगों को सेव किया, वो ये हैं:

  • स्काउट – लव और आसिफ
  • यंग- माही और लव
  • अरिश्फा – काजी और माही
  • कनिका – काजी और मैरी
  • मैरी – आम्रपाली और लव
  • आम्रपाली – लव और रीति
  • काजी – अरिश्फा और माही
  • माही – अरिश्फा और काजी
  • ईशा – कनिका और अरिश्फा
  • आसिफ – स्काउट और लव
  • अमन – उदिति और काजी
  • लव – आसिफ और आम्रपाली
  • रीति – आम्रपाली और मैरी
  • उदिति – काजी और अमन

‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स

इस साल शो में कई तरह के कंटेस्टेंट शामिल हुए, जिनमें माही विज, आसिफ खान, अमन गांधी और आम्रपाली दुबे जैसे एक्टर। काज़ी तौकीर, रीति तिवारी और यंग डीएसए (Yung DSA) जैसे सिंगर, यूट्यूबर स्काउटओपी (ScoutOP), कंटेंट क्रिएटर आरिश्फा खान और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी मैरी कॉम शामिल थे। दर्शक इस लाइन-अप से बहुत खुश नहीं थे।

पहले कौन-कौन खो चुका है अपना जीवनदान?

सलमान खान के होस्ट किए गए इस शो का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ, जिसमें 16 कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस में आए। यह शो पहले दिन से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीजन में कंटेस्टेंट के पास नॉमिनेशन से खुद को बचाने के लिए दो ‘लाइव्स’ (मौके) हैं। हालांकि, पिछले ‘वीकेंड का वार’ में, ऑडियंस से सबसे कम वोट मिलने के कारण एक्ट्रेस उदिति सिंह ने अपनी एक ‘लाइफ’ गंवा दी, जबकि कनिका मान ने हफ़्ते के दौरान अपना ‘वरदान’ खो दिया, क्योंकि घर के कैप्टन यंग डीएसए (Yung DSA) ने उनसे वह छीन लिया था। यह शो JioHotstar और Colors TV पर देखा जा सकता है।

कनिका सिंह

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।और पढ़ें