Home Bigg Boss 20ट्रोलर्स पर भड़के अभिनेता सलमान खान, National Hindi News

ट्रोलर्स पर भड़के अभिनेता सलमान खान, National Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया से —— – चर्चित टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के दौरान अपनी टी-शर्ट

सोशल मीडिया से ——

– चर्चित टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के दौरान अपनी टी-शर्ट उतारकर एब्स दिखाए

– अभिनेत्री कैटरीना को लेकर फैलाए जा रहे नकारात्मक ट्रोल्स पर यूजर्स को घेरा

मुंबई, एजेंसी। चर्चित टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे लोगों को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स पर जमकर भड़के। उन्होंने बॉडी शेमिंग और उम्र को लेकर की जा रही ट्रोलिंग पर भी कड़ी नाराजगी जताई। शो के दौरान ही उन्होंने अपनी टी-शर्ट उतारकर एब्स दिखाए।

सलमान की प्रतिक्रिया

सलमान ने इस दौरान अपनी उम्र और फिटनेस पर सवाल उठाने वालों के साथ-साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर फैलाए जा रहे नकारात्मक ट्रोल्स पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज एक बड़ा प्रोफेशन बन चुका है। गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग और अन्य दूसरे कामों के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार और पहचान मिल रही है, लेकिन इसी मंच का एक दूसरा पहलू ट्रोलिंग भी है। उन्होंने ट्रोलिंग के कई रूप गिनाए। कहा, सोशल मीडिया पर लोग किसी के शरीर, वजन, लुक्स, खानदान, मुस्कान, फ्लॉप होने या मां बनने तक पर टिप्पणी करने लगे हैं।

यूजर्स की टिप्पणियाँ

सलमान ने कई सोशल मीडिया टिप्पणियों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, कुछ यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर ‘मोटी हो गई है’, ‘बूढ़ा हो गया है’ या ‘भद्दी लग रही है’ जैसी बातें कही जाती हैं। उन्होंने ऐसे यूजर्स से सवाल किया कि यदि कोई व्यक्ति अपनी सूरत या शरीर को लेकर इतना असहज है कि उसे अपनी पहचान से परेशानी होती है, तो वह किसी ऐसे व्यक्ति के शरीर और लुक्स पर टिप्पणी क्यों करता है, जिससे वह शायद कभी मिला भी नहीं है।

उम्र स्वीकारना

हां, मैं बुढ़ा हो गया हूं

सलमान ने अपनी उम्र और लुक्स को लेकर हुई ट्रोलिंग का भी शो के दौरान जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके बारे में भी सोशल मीडिया पर लिखा जाता है कि वह बूढ़े हो गए हैं। उन्होंने इस पर कहा कि हां, मैं 60 साल का हो गया हूं। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ना स्वाभाविक है। इसके बाद सलमान ने मंच पर ही अपनी टोपी, जैकेट और टी-शर्ट उतार दिए।

प्रश्नोत्तरी

सलमान खान ने ट्रोलर्स के खिलाफ क्या कहा?

सलमान खान ने बिना सोचे-समझे लोगों को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स पर जमकर भड़के और बॉडी शेमिंग और उम्र को लेकर की जा रही ट्रोलिंग पर कड़ी नाराजगी जताई।

सलमान ने अपनी उम्र के बारे में क्या कहा?+



Source link

You may also like

Leave a Comment