पटना: अपने बयानों और काम से चर्चा में रहने वाले खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं. बाढ़ पीड़ित बिहार में वह लोगों की मदद करते हुए दिख रहे हैं. खान सर काफी तैयारी और हाईटेक तरीके से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मैदान में उतरे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया में लोग उनके वीडियो शेयर पोस्ट कर रहे हैं और उनके समर्थन में बातें भी लिख रहे हैं. खान सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो हाथ में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कुछ बोलते हुए दिख रहे हैं. उसके जरिए वह कुछ अनाउंस कर रहे हैं.
आपको बता दें कि खान सर नाव पर सवार हैं. उनकी नाव में राहत सामग्री रखी हुई है. खान सर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि समय ज्यादा हो गया है. रात हो गई है ऐसे में बच्चों को खतरा हो सकता है. खान सर यह भी कह रहे हैं कि अब राहत सामग्री कल बांटी जाएगी. खान सर का यह वीडियो वायरल हो रहा है. उनके इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं और उनके काम की सराहना कर रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि यदि खान सर इतना हाईटेक हो सकते हैं तो बिहार सरकार क्यों नहीं. खान सर को ही फॉलो कीजिए.
इतना हाईटेक तकनीक से पहली बार किसी को राहत सामग्री बाटते देख रहा हूं. ख़ान सर बिहार सरकार से बहुत आगे निकल चुके हैं. विजय की तरह यह बिहार का अगला मुख्यमंत्री बन जाए तो हैरान होने वाली नहीं होगी.
आपको बता दें कि बाढ़ ने बिहार में भारी तबाही मचाई है. सड़कों के डूब जाने और बह जाने से लोगों का शहर से संपर्क खत्म हो गया है. उनके आने-जाने के लिए नाव ही सहारा है. ऐसे में सरकार से लेकर आम लोग सभी अपने स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं.
