बिग बॉस के घर में दो कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बात बहस से शुरू होकर गाली गलौज तक पहुंच गई।
Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्टेड ‘बिग बॉस 20’ काफी सुर्खियों में रहा। ऐसे में शो का दूसरा वीकेंड का वार काफी बवाली रहा। शो पर सलमान का एक गुस्से वाला अवतार देख न सिर्फ कंटेस्टेंट बल्कि सभी फैंस भी घबरा गए। वीकेंड का वार में सलमान ने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ स्टार्स को ट्रोल करने वालों को भी जमकर लताड़ा। सलमान ने कई कंटेस्टेंट को आइना दिखाया। साथ ही घर से पहला सदस्य भी बेघर हो गया है। शो से बीते दिनों रोहेद खान (Rohed Khan) बाहर हुए। इसी बीच घर में दो कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बात बहस से शुरू होकर गाली गलौज तक पहुंच गई। आइए जानते हैं कौन हैं वो दो कंटेस्टेंट्स, जिन्होंने सारी हदें पार कीं।
इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच मचा बवाल
दरअसल, वीकेंड का वार के दौरान एक तरफ जहां सलमान खान अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ ब्रेक के दौरान दो कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए। ये दोनों कोई और नहीं, बल्कि रीति तिवारी और काजी तौकीर थे। रीति तिवारी का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया था और वो काजी को भला बुरा बोलने के साथ ही उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया। दोनों को रोकने के लिए घरवालों को बीच में आना पड़ा।
काजी की बीमारी का सलमान ने बताया सच
वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने काजी की झूठी बीमारी पर से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि काजी अपनी तबीयत को लेकर एक्टिंग कर रहे थे। यह बात सुनने के बाद घर के कई सदस्यों ने काजी की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की। कंटेस्टेंट्स ने उन्हें बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। रीति ने भी काजी को उनकी हर हरकत पर काफी कुछ कहा, लेकिन बात काफी बढ़ गई।
‘मेरी तरफ मत देखो…’
बहस के दौरान रीति तिवारी ने काजी से गुस्से में कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि तुम मुझे देखो। (I don’t want you to look at me)’ यानी वह नहीं चाहती थीं कि काजी उनकी तरफ देखें. इस पर काजी ने उनसे कहा कि वह उन्हें गाली न दें. इसके बाद रीति ने दोबारा कहा, ‘दूसरी तरफ देखो (Look away)’। इस पर काजी जवाब देते हैं, ‘अपना ध्यान रखना, ठीक है? (You look at yourself, okay)’ इसके बाद रीति ने काजी को चेतावनी की कि उनसे दूर रहें और कभी बात न करें। दोनों के बीच लगातार तीखी नोकझोंक होती रही।
तेरे बाप की नौकर हूं?
इसके बाद काजी का भी दिमाग घूम गया। उन्होंने रीति से कहा कि वह उनका म्यूट बटन दबा रहे हैं। ये सुनते ही रीति और भी भड़क जाती हैं। वो काजी पर चिल्लाते हुए कहते हैं, ‘Mute button क्या दबाएगा रे…’। इसके बाद उन्होंने काजी को गुस्से में लताड़ते हुए कहा, ‘कौन है तू, बात किससे कर रहा है? तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं। तेरे बाप की नौकर हूं? तू कौन है साले।’ रीति के मुंह से गाली सुनते ही घरवाले उन्हें रोकने लगते हैं। वहीं, लव गिल काजी को समझाती हैं कि वो शांत हो जाएं। वहीं, मैरी कॉम रीति को संभालती हैं।
घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की थी। वहीं, बीते दिनों शो से रोहेद खान बाहर हो गए। ऐसे में अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं।
