Home Box OfficeMonday Box Office Collections: ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन की बंपर कमाई, ‘मिर्जापुर’ ने दिखाया दम, ‘वाइब’ से पीछे छूटी ‘दायरा’

Monday Box Office Collections: ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन की बंपर कमाई, ‘मिर्जापुर’ ने दिखाया दम, ‘वाइब’ से पीछे छूटी ‘दायरा’

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

सिनेमाघरों में रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार है, जहां फिल्म 45वें दिन भी दनादन नोट छाप रही है. वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हालिया रिलीज फिल्मों की जंग में कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी ‘वाइब’ ने अपनी कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ाते हुए मजबूत पकड़ बना ली है, जबकि दूसरी ओर करीना कपूर खान की थ्रिलर मूवी ‘दायरा’ को टिकट खिड़की पर रफ्तार पकड़ने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है.

नई दिल्ली. रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी ‘हनुमान अंश’ की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही. 45वें दिन फिल्म ने डबल डिजिट में बिजनेस किया. ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा थिएटर्स में अब भी सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं, कुणाल खेमू की हालिया रिलीज एक्शन-कॉमेडी ‘वाइब’ की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला. करीना कपूर की ‘दायरा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कमाई के मामले में ‘वाइब’ से पिछड़ गई है.

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी स्पिरिचुअल-ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने अपने 45वें दिन यानी रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी छलांग लगाते हुए 13.75 करोड़ का शानदार बिजनेस किया. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, देशभर में चले 7,628 शोज और करीब 40 फीसदी की थियेटर ऑक्यूपेंसी के दम पर यह बड़ा आंकड़ा दर्ज हुआ है. (फोटो साभार: Sacnilk)

‘हनुमान अंश’ ने शनिवार को 9.75 करोड़ बटोरे थे, जिसके मुकाबले रविवार को इसकी कमाई में 41 फीसदी का भारी उछाल देखने को मिला है. अब ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल कलेक्शन 271.88 करोड़ हो गया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 321.05 करोड़ तक पहुंच चुका है. (फोटो साभार: Sacnilk)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘मिर्जापुर द मूवी’ का जादू बड़े पर्दे पर थमने का नाम नहीं ले रहा है और रिलीज के तीसरे वीकेंड में भी दर्शकों का भारी हुजूम थिएटर्स का रुख कर रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने 17वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का कारोबार किया. रविवार की कमाई में शनिवार के 4.50 करोड़ के मुकाबले 11.1 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया, जबकि तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ बटोरे थे, जिससे साफ है कि तीसरे वीकेंड पर भी फिल्म का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर ही चढ़ा है. (फोटो साभार: Sacnilk)

इस कलेक्शन की बदौलत ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भारत में कुल कमाई 215.70 करोड़ हो गई है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 256.84 करोड़ के आंकड़े को छू चुका है. फिल्म ने अपने हफ्ते में 148.45 करोड़ और दूसरे हफ्ते 55 करोड़ का बिजनेस किया था, जो यह साबित करता है कि बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल अभी लंबे समय तक कायम रहने वाला है. (फोटो साभार: Sacnilk)

कुणाल खेमू स्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ ने पहले वीकेंड बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की है. सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई दर्ज की. तीसरे दिन के कलेक्शन में शनिवार के 2.75 करोड़ के मुकाबले 9.1 फीसदी का उछाल देखने को मिला. (फोटो साभार: IMDb)

शुक्रवार को ‘वाइब’ ने 1.70 करोड़ की कमाई के बाद शनिवार को जबर्दस्त वापसी की और कमाई सीधे 2.75 करोड़ पहुंचा दी. लगातार तीन दिनों तक कमाई के ग्राफ में आए इस उछाल के चलते फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 7.45 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 8.94 करोड़ दर्ज किया गया है.  पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के दम पर कमाई में आ रही तेजी यह इशारा कर रही है कि आने वाले दिनों में कुणाल खेमू की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है. (फोटो साभार: IMDb)

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ की कमाई काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. ‘राजी’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी शानदार फिल्में देने वाली निर्देशक मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस मूवी को बहुत कम ओपनिंग मिली थी. अब इसके तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. (फोटो साभार: IMDb)

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले रविवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. दिलचस्प बात यह है कि शनिवार को भी फिल्म ने ठीक इतना ही बिजनेस किया था. शुक्रवार को 1 करोड़ की ओपनिंग लेने के बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी स्थिरता देखने को मिली है. इसके साथ ही ‘दायरा’ का भारत में कुल कलेक्शन 4.50 करोड़ हो गया है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment