Home Viralजमुई: ADG का खुलासा, 7-8 युवकों के नाम आए, VIDEO शेयर करने वालों पर एक्शन

जमुई: ADG का खुलासा, 7-8 युवकों के नाम आए, VIDEO शेयर करने वालों पर एक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के जमुई में दो नाबालिग (लड़का-लड़की) बच्चों के साथ 19 सितंबर को हुए दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है. इस पूरे मामले में एडीजी बिहार लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने पटना में मीडिया से बातचीत की और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि अब तक क्या कुछ हुआ है.

केएस अनुपम ने बताया कि अब तक तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है. ADG ने बताया कि जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

जमुई एसडीपीओ को जांच का जिम्मा

एडीजी ने कहा कि इस घटना को लेकर जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इसकी निगरानी जमुई एसडीपीओ के नेतृत्व में की जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल 7-8 युवकों के नाम सामने आए हैं. जांच में जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एक सवाल पर कहा कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Jamui Viral Video: खौल उठा खेसारी लाल यादव का खून, ‘बेटियों की इज्जत…’

वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं. ऐसे में चेहरा भी दिखाना अपराध की श्रेणी में आता है. इसको लेकर केएस अनुपम ने बताया कि कई अकाउंट्स को चिह्नित किया है. अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X (ट्विटर) अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन की कार्रवाई की गई है.

उन्होंने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा उजागर कर वीडियो प्रसारित करना भी कानून के तहत अपराध है. ऐसे लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी. 

एडीजी के मुताबिक, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच हुई है. पुलिस घटना वाले स्थान पर पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी जांच करेगी. 

बता दें कि इस घटना के बाद एक बार फिर सरकार पर विपक्ष के नेता हमलावर हैं. बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. खबर लिखे जाने तक सीएम सम्राट चौधरी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. राजनीतिक दलों के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों के लोग भी इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं.

यह भी पढ़ें- ‘बिहार में कोई सुरक्षित नहीं, PM मोदी जिम्मेदार’, जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव



Source link

You may also like

Leave a Comment