Home Bigg Boss 20Manoj Tiwari बेटी को देते हैं 25 हजार पॉकेट मनी, Bigg Boss 20 में रीति के कमेंट से इंटरनेट पर मचा घमासान

Manoj Tiwari बेटी को देते हैं 25 हजार पॉकेट मनी, Bigg Boss 20 में रीति के कमेंट से इंटरनेट पर मचा घमासान

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)की बेटी रीति तिवारी इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस सीजन 20 में नजर आ रही हैं। घर में उनका गेम भले ही मजबूत न रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका पॉकेट मनी को लेकर दिया गया एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर मनोज तिवारी की लाडली को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

रीति तिवारी ने कहा मुझे उनका कुछ नहीं मिला

दरअसल, बीते एपिसोड में अपने कुछ दोस्तों के साथ बातचीत में रीति तिवारी ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली नहीं मानती हैं। रीति बोलीं, “उन्होंने (मनोज तिवारी) जो कुछ भी कमाया है उनकी संपत्ति, नाम, फेम और अवसर, वह सबकुछ भी मेरे तक नहीं आया। मुझे सिर्फ उनका नाम मिला है, जिसकी वजह से लोग मेरी इज्जत करते हैं। उन्होंने मुझे एक चीज पहले ही क्लियर कर दी थी कि वह मेरे करियर में कोई हेल्प नहीं करेंगे। उन्होंने मुझे कहा कि अगर तुम्हारे अंदर काबिलियत होगी तो तुम्हें तुम्हारी मंजिल मिल जाएगी।

रीति ने आगे कहा, “मेरे पास इतने पैसे नहीं थे कि मैं बाहर जाकर सीख सकूं, क्योंकि मेरे पापा मुझे कुछ नहीं देते थे। मुझे मंथली पॉकेट मनी बस 20 से 25 हजार मिलती थी। आपको लगता है कि इतने में कोई महीना निकाल सकता है। मैं कभी-कभी दिन में 10 रुपये का वड़ा पाव खाती हूं, ताकि पेट भर जाए। 500 रुपए का डीजल भरवाती हूं, जितना जरुरत है बस उतना ही करती हूं।”

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई रीति को लताड़

मनोज तिवारी की लाडली बेटी की ये क्लिप धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये किस टाइप की गरीबी है भाई। ऐसा गरीब भगवान सबको बनाए।”दूसरे यूजर ने लिखा, ” रेंट, इलेक्ट्रिसिटी और बिल्स के बिना आपको अलग से 25 हजार की पॉकेट मनी मिलती है और बोल रही हो मैं वड़ा पाव खाती थी।”

Screenshot 2026-09-22 183857

एक अन्य यूजर ने लिखा, “बोल बच्चन है, ये अपनी इमोशनल स्टोरी सुना रही है, ताकि हम समझे की इनका स्ट्रगल कितना ज्यादा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “भाई ये नेपो किड्स और इनकी स्ट्रगल स्टोरी बहुत इरिटेट करती हैं।” आपको बता दें कि रीति पेशे से एक सिंगर और म्यूजिशियन हैं।”





Source link

You may also like

Leave a Comment