Home Viralतेज बहाव में बह रहे नन्हे हाथी की मछुआरों ने ऐसे बचाई जान, मां से मिलन का नजारा देख भावुक हुए लोग – Teesta River Baby Elephant Rescue Fishermen Reunites With His Mother Viral Video

तेज बहाव में बह रहे नन्हे हाथी की मछुआरों ने ऐसे बचाई जान, मां से मिलन का नजारा देख भावुक हुए लोग – Teesta River Baby Elephant Rescue Fishermen Reunites With His Mother Viral Video

by BollywoodNewsAndMovie


पश्चिम बंगाल की तीस्ता नदी में तेज बहाव के बीच एक नवजात हाथी फंस गया। पानी की तेज धारा उसे लगातार अपने साथ बहाए ले जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय मछुआरों की नजर नन्हे हाथी पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी और टीम के पहुंचने तक खुद भी रेस्क्यू की कोशिशों में जुट गए।

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मौके पर पहुंची बैकुंठपुर वन प्रभाग की टीम ने स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर नन्हे हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव के बीच टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार हाथी के बच्चे को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि रेस्क्यू के बाद नन्हे हाथी को उसकी मां से दोबारा मिला दिया गया। मां के पास पहुंचते ही दोनों का मिलन वहां मौजूद लोगों के लिए भावुक पल बन गया।

बाइक पर आगे 1 और पीछे लोहे की टोकरी में बैठे 5 बच्चे, वीडियो देख कर्नाटक सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

देखें वीडियो-

https://x.com/supriyasahuias/status/2102227334279684506?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102227334279684506%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=


वन अधिकारियों के साथ रेस्क्यू में जुटे स्थानीय लोग


नदी की स्थिति को देखते हुए बच्चे को सुरक्षित निकालना आसान नहीं था, लेकिन साथ की हुई कोशिश से उसे पानी से बाहर लाया गया। तेज पानी का बहाव उसके लिए बड़ा खतरा बन गया था, नदी के आसपास मौजूद स्थानीय मछुआरों ने जब उसे बहते देखा तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बता दें कि, रेस्क्यू के दौरान स्थानीय मछुआरों ने भी वन विभाग की टीम का साथ दिया। 

मां-बच्चे का मिलन बना भावुक पल

नन्हे हाथी को नदी से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अधिकारियों के सामने उसे उसकी मां तक पहुंचाने की चुनौती थी। रेस्क्यू टीम ने बच्चे को सुरक्षित रखते हुए उसकी मां की तलाश शुरू की। आखिरकार टीम की कोशिश रंग लाई और नन्हे हाथी को उसकी मां से दोबारा मिला दिया गया। मां और बच्चे का यह मिलन वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक पल रहा।

वायरल वीडियो: गुजर चुकी मां की याद में भर आईं बुजुर्ग की आंखें, सुनाया बचपन का प्यारा किस्सा और वो नाम

50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर बने स्कूल के बच्चे, यूनिफॉर्म और गले में बोतल के साथ लौटा बचपन

लोगों ने की वन विभाग और मछुआरों की तारीफ

नन्हे हाथी के रेस्क्यू के इस वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय मछुआरों की भूमिका की भी जमकर सराहना की। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग वन विभाग और स्थानीय मछुआरों की तारीफ कर रहे हैं। 



Source link

You may also like

Leave a Comment