Home ViralBulandsehar News: ऊंचागांव में सड़क पर पड़ी दवाइयां, वीडियो वायरल, Bulandsehar Hindi News

Bulandsehar News: ऊंचागांव में सड़क पर पड़ी दवाइयां, वीडियो वायरल, Bulandsehar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bulandsehar News: क्षेत्र में सड़क किनारे खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ऊंचागांव-नरसेना रोड पर नहर किनारे स्थित एक नर्सरी के समीप सड़क किनारे भारी मात्रा में दवाइयां बिखरी पड़ी हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सड़क पर टेबलेट, कैप्सूल, सिरप और इंजेक्शन के पत्ते बिखरे पड़े हैं। आशंका है कि किसी मेडिकल स्टोर या निजी क्लीनिक ने एक्सपायर दवाइयों को नियमों के विरुद्ध खुले में फेंक दिया। खुले में पड़ी दवाइयों से बच्चों, पशुओं और पर्यावरण को खतरा है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बताते हुए सीएमओ और ड्रग इंस्पेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकना नियम विरुद्ध है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment