Home Viralगोपालगंज में स्कूल परिसर में शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, छात्राओं को कार से घुमाने की चर्चा

गोपालगंज में स्कूल परिसर में शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, छात्राओं को कार से घुमाने की चर्चा

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बरौली प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय सह संकुल संसाधन केंद्र में शिक्षक के साथ मारपीट किए जाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बुधवार की सुबह से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल परिसर में हुई कथित मारपीट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे है कि शिक्षक का छात्राओं को कथित तौर पर कार में घुमाने का आरोप था।

वायरल वीडियो में कुछ युवक स्कूल परिसर में शिक्षक के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शिक्षक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।

छात्राओं को कार में घुमाने के आरोप में पिटाई की चर्चा

हालांकि, यह वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे युवक कौन हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वहीं, मारपीट की कथित घटना के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे स्कूल से जुड़े विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि घटना की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है।

आरोप‍ित श‍िक्षक ने मारपीट से क‍िया इनकार 

इस संबंध में शिक्षक ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। उन्होंने किसी प्रकार की मारपीट होने की बात से इंकार किया।

ऐसे में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो और शिक्षक के बयान के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में शिक्षा विभाग या पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment