Home Viralगिरफ्तार करो इसको, ये कैसी हरकत..लड़कियों के करीब जाकर क्यों करता है स्टंट, लोगों का भड़का गुस्सा

गिरफ्तार करो इसको, ये कैसी हरकत..लड़कियों के करीब जाकर क्यों करता है स्टंट, लोगों का भड़का गुस्सा

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Nalanda Viral Video: नालंदा के बिहारशरीफ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ बच्चियां संकरी गली से स्कूल जाती दिखाई दे रही हैं. इसी दौरान एक युवक उनके सामने बैकफ्लिप और दूसरे स्टंट करता नजर आता है. बच्चियां इस दौरान असहज और हैरान दिखाई देती हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की. कई लोगों ने बिहार पुलिस को भी टैग किया. मामले में बिहारशरीफ एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया है.

गिरफ्तार करो इसको, ये कैसी हरकत..लड़कियों के करीब जाकर क्यों करता है स्टंटZoom

बच्चियों को स्टंट करके करता है परेशान

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला बिहारशरीफ की सड़कों से जुड़ा बताया जा रहा है. यहां स्कूल जा रही छोटी बच्चियों के सामने एक युवक ने सड़क पर तरह-तरह के स्टंट किए. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अलग-अगल वायरल वीडियो में बच्चियां स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दे रही हैं. उनके कंधे पर स्कूल बैग हैं. हाथ में किताबें भी हैं. बच्चियां स्कूल जाती हुई नजर आ रही हैं. इसी दौरान उनके सामने चेक शर्ट पहने एक युवक दिखाई देता है. युवक अचानक बच्चियों के सामने पलट-पलटकर बैकफ्लिप करने लगता है. वह सड़क पर कई तरह के करतब करता दिखाई दे रहा है. इस दौरान बच्चियां उसके सामने से गुजरती नजर आती हैं. वीडियो में बच्चियों के चेहरे पर हैरानी और असहजता दिखाई देती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई. वीडियो पर ‘Arrest him’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बिहार पुलिस को टैग किया है. लोगों ने युवक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि स्कूल जाने वाली बच्चियों के सामने इस तरह की हरकत करना गंभीर मामला है. उनका कहना है कि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए. माता-पिता अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं. ऐसे में सड़क पर इस तरह की हरकत से उनके मन में डर पैदा हो सकता है.

बच्चियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि स्कूल जाने और लौटने के दौरान बच्चों की सुरक्षा जरूरी है. सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की घटनाओं पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की अभी जांच की जा रही है.

एसडीओ ने लिया मामले का संज्ञान
इस मामले में बिहारशरीफ एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है. उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. फिलहाल युवक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक कौन है और उसके खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…

और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment