Home ViralHaldwani MBPG College Election Rally Car Accident

Haldwani MBPG College Election Rally Car Accident

by BollywoodNewsAndMovie


छात्र संघ चुनाव की रैली के बीच घुसी तेज रफ्तार कार।

हल्द्वानी के MBPG कॉलेज के बाहर बुधवार को छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान शक्ति प्रदर्शन जुलूस को चीरते हुए BJP स्टीकर लगी तेज रफ्तार कार निकल गई। उप सचिव पद की प्रत्याशी ऋषिका सिंह के जुलूस में कार ने छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे कई छात्र सड़क

.

जानकारी के मुताबिक, ऋषिका सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कॉलेज के सामने शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाल रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार आई और जुलूस में शामिल छात्रों को टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर लगने से कई छात्र सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पर BJP का स्टीकर लगा हुआ था।

छात्र संघ चुनाव के शक्ति प्रदर्शन जुलूस में छात्रों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती BJP स्टीकर लगी कार।

छात्र संघ चुनाव के शक्ति प्रदर्शन जुलूस में छात्रों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती BJP स्टीकर लगी कार।

छात्रों ने पीछा किया, चालक फरार

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्रों और राहगीरों ने कार का पीछा किया, लेकिन चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाकर फरार हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार छात्रों को टक्कर मारते हुए निकलती दिख रही है और कुछ युवक सड़क पर गिरते नजर आ रहे हैं।

पुलिस CCTV और वीडियो से कर रही जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर कार और चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

—————

ये खबर भी पढ़ें :

हल्द्वानी के MBPG कॉलेज में चुनाव से पहले बवाल: छात्र नेता बेहुल शाह के दफ्तर पर हमला, तोड़फोड़ और हथियार लहराए; पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में 29 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव से पहले छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हिंसक हो गई। गुरुवार देर रात चुनावी रंजिश को लेकर एक छात्र गुट ने दूसरे दल से चुनाव लड़ रहे छात्र नेता बेहुल शाह के कार्यालय पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार्यालय में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

You may also like

Leave a Comment