Home Box Officeजितेंद्र की वो हीरोइन, जिसने राजेश खन्ना संग आते ही रचा इतिहास, आज दामाद ने कर रखा है बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

जितेंद्र की वो हीरोइन, जिसने राजेश खन्ना संग आते ही रचा इतिहास, आज दामाद ने कर रखा है बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा का जन्म 23 सितंबर 1943 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर में बंगाली और मराठी फिल्मों में भी काम किया है. अपने करियर में उन्होंने हर बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई. आज उनकी बेटी काजोल ने भी बॉलीवुड में खूब नाम कमाया और उनके दामाद अजय देवगन तो आज भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए हैं.
तनुजा का जन्म ही ऐसे परिवार में हुआ जहां, फिल्मों का माहौल पहले से ही था. उनके पिता कुमारसेन समर्थ फिल्ममेकर थे, जबकि उनकी मां शोभना समर्थ अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस थीं. तनुजा की बड़ी बहन नूतन भी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री थीं. ऐसे में बचपन से ही उनका फिल्मों से जुड़ाव रहा और कैमरे के सामने आने का मौका भी जल्दी मिल गया.
एक्टिंग करियर की शुरुआत तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही कर दी थी. फिल्म ‘हमारी बेटी’ में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था. उस समय उन्हें ‘बेबी तनुजा’ के नाम से जाना जाता था. बड़ी होने के बाद उन्होंने फिल्म ‘छबीली’ से बतौर लीड एक्ट्रेस शुरुआत की. इसके बाद ‘हमारी याद आएगी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई.
जितेंद्र के साथ तो उनकी जोड़ी काफी हिट हुई थी. साल 1969 में आई फिल्म ‘जीने की राह’ में दोनों ने जबरदस्त काम किया था. ये फिल्म उनके करियर के लिए अहम साबित हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और तनुजा की लोकप्रियता भी बढ़ी. इस दौर में वह लगातार अच्छी फिल्मों का हिस्सा बन रही थीं. ‘पैसा या प्यार’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था.
राजेश खन्ना के साथ तो उन्होंने आते ही इतिहास रच दिया था. राजेश के साथ उन्होंने फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ में काम किया था. साल 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म में वह राजेश खन्ना की पत्नी के रोल में थीं. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ‘हाथी मेरे साथी’ बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रहीं.

‘हाथी मेरे साथी’ में तनुजा के साथ कई हाथी भी नजर आए थे. फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा काफी दिलचस्प है. एक सीन में हाथियों को तनुजा को धक्का देना था, लेकिन बताया जाता है कि हाथी उन्हें धक्का देने के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद इस सीन को बॉडी डबल की मदद से पूरा किया गया. फिल्म में तनुजा और हाथियों के बीच कई खूबसूरत सीन भी देखने को मिले थे.



Source link

You may also like

Leave a Comment