Home Box Officeवीकेंड पर Mirzapur: The Movie ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दुनियाभर में क्राइम ड्रामा ने रचा नया कीर्तिमान

वीकेंड पर Mirzapur: The Movie ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दुनियाभर में क्राइम ड्रामा ने रचा नया कीर्तिमान

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदू स्टारर एक्शन क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर: दू मूवी (Mirzapur: The Movie) ने 4 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक दी और आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। शानदार शुरुआत करने बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की और अब आइए जानते हैं पहले वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में कितने करोड़ कमाए? 

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

मिर्जापुर ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था, दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने सबसे ज्यादा 36 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया।

Mirzapur (3)

मिर्जापुर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भी मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) का भौकाल टाइट है। फिल्म ने वीकेंड की जबरदस्त कमाई और ओवरसीज 20 करोड़ की कमाई मिलाकर 132.35 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है।

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 36 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 93.75 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 132.35 करोड़ रुपये

mirzapur (7)

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में

‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Alo Fazal), दिव्येंदु (Divyendu), जितेंद्र कुमार और रवि किशन (Ravi Kishan) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की टेलीविजन सीरीज ‘मिर्जापुर’ (2018) पर आधारित है।



Source link

You may also like

Leave a Comment