Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: बिग बॉस में सबसे पहले खत्म हुआ रोहिद का सफर, बाहर निकलते ही छलका दर्द, बोले- ‘नियम तोड़ना…’

Bigg Boss 20: बिग बॉस में सबसे पहले खत्म हुआ रोहिद का सफर, बाहर निकलते ही छलका दर्द, बोले- ‘नियम तोड़ना…’

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल रोहिद खान का सफर खत्म हो गया है. घर से बाहर आने के बाद रोहिद ने एक इंटरव्यू में अपनी बेबाक राय रखी और माना कि जब उन्होंने शो के नियम तोड़े थे, तभी उन्हें अंदाजा हो गया था कि उनका पत्ता कटने वाला है. वो कहते हैं कि बिग बॉस के घर में नियम तोड़ने की इजाजत नहीं है.

Bigg Boss 20: बिग बॉस में सबसे पहले खत्म हुआ रोहिद का सफर, छलका दर्दZoom

रोहिद खान का बिग बॉस 20 का सफर पहले ही हफ्ते में खत्म हो गया.

नई दिल्ली.  लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. पहले ही हफ्ते में शो को 20 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल रोहिद खान बिग बॉस 20 से बाहर होने वाले सबसे पहले कंटेस्टेंट हैं. घर से बेघर होने के बाद रोहिद ने एक इंटरव्यू में अपनी जर्नी, शो के नियमों और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ अपने अनुभवों को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. वो कहते हैं कि उन्हें पहले ही अंदाजा हो गया था कि वो शो से बाहर हो सकते हैं.

आईएएनएस के साथ हुई खास बातचीत में रोहिद खान ने खुलकर बताया कि उन्हें पहले ही अंदाजा हो गया था कि उनका पत्ता कटने वाला है. रोहिद खान ने कहा, ‘जब मैंने शो के नियम तोड़े और बिग बॉस को गुस्सा दिलाया, तभी मुझे समझ आ गया था कि अब मेरा सफर खत्म होने वाला है. इसलिए जब मैं बाहर हुआ, तो मुझे कोई हैरानी नहीं हुई’.

रोहिद खान ने बिग बॉस से बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी

रोहिद खान आगे कहते हैं, ‘हां, बाहर आने के बाद जब मैंने देखा कि घर में और भी लोग नियम तोड़ रहे थे, तो थोड़ा अजीब जरूर लगा, शायद मैं उस मुद्दे पर कुछ ज्यादा ही खुलकर बोल गया था’. जब रोहिद से यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि शो में थोड़ी और लड़ाई-झगड़े करने से उनका सफर लंबा चल सकता था, तो उन्होंने अपनी बात बहुत साफगोई से रखी. उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में फिजिकल लड़ाई की कोई गुंजाइश नहीं होती है.

रोहिद ने अपने सफर पर तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट आगे कहते हैं, ‘मैं महिलाओं की बेहद इज्जत करता हूं, जिस वजह से मैं किसी महिला के साथ तीखी जुबानी जंग में नहीं उलझ सकता था. अगर मुझे कोई बात पसंद नहीं आती थी, तो मैं बैठकर शांति से अपनी बात समझाता था. बिग बॉस का घर ही कुछ ऐसा है जहां इंसान कई बार परिस्थितियों से तंग आकर फ्रस्ट्रेट हो जाता है. अगर मैं कुछ हफ्ते और अंदर रहता, तो शायद मेरे गुस्से का एक अलग ही रूप देखने को मिलता’.

रोहिद ने यह भी साफ किया कि उन्होंने शो के दौरान किसी को भी परेशान नहीं किया और न ही किसी की बेइज्जती की. उन्होंने हमेशा घर के सभी सदस्यों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की कोशिश की, जिसके बदले में उन्हें भी लोगों से प्यार और इज्जत मिली. रोहिद बिग बॉस 20 के पहले ही हफ्ते में घर से बाहर हो गए लेकिन वो अपने सफर को याद करते हुए किसी प्रकार की नाराजगी नहीं रखते हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment