Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इन दिनों रिश्तों के साथ-साथ विवाद भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. हालिया कैप्टेंसी टास्क में रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) और काजी तौकीर के बीच हुई बहस ने सभी का ध्यान खींचा. वहीं शो का नया प्रोमो सामने आया हैं जिसमें रीति ने उदिति सिंह को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिस पर काजी ने कड़ी आपत्ति जताई. इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी रीति की आलोचना होती नजर आ रही है.
रीति तिवारी ने काज़ी और उदिति के खिलाफ गलत बातें कहीं (Rhiti Tiwari makes derogatory remarks against Qazi and Uditi)
आपको बता दें ‘बिग बॉस 20‘ के प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स रैप से जुड़े एक टास्क में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं. शुरुआत में उदिति ने टास्क में शामिल होने से इनकार किया, जिसके बाद काज़ी ने उनसे बातचीत की. इसके बाद रैप के जरिए शुरू हुई नोकझोंक ने तब गंभीर रूप ले लिया, जब रीति पर कथित तौर पर उदिति और काज़ी के लिए आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा. इस घटनाक्रम के दौरान उदिति भावुक नजर आईं और वहां से चली गईं. वहीं, काज़ी ने भी इस्तेमाल किए गए शब्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर की.
The Paradise Movie Review: नानी का खतरनाक अवतार, रॉ एक्शन के बीच कैसी है कहानी?
रीति तिवारी पर भड़के काजी तौकीर
वहीं प्रोमो में दिखाया गया है कि काज़ी ने रीति को इस तरह की बातों पर रोक लगाने के लिए कहा और साफ किया कि वह ऐसी भाषा सुनना नहीं चाहते. इसके जवाब में रीति ने कथित तौर पर काज़ी की बातों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें मुद्दा मिल गया है और वह इसे उछालकर फुटेज लेने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ती नजर आई. रीति की टिप्पणियों के दौरान उदिति भावुक हो गईं और रोने लगीं. उदिति को रोता देख काज़ी ने उनका पक्ष लेते हुए कहा कि रोस्टिंग की भी एक सीमा होती है और इस तरह की भाषा उचित नहीं है. बाद में काज़ी ने कैमरे की ओर देखकर रीति के पिता मनोज तिवारी से भी इस मामले पर शिकायत की और उनसे अपनी बेटी के व्यवहार पर ध्यान देने की अपील की.
रीति तिवारी पर भड़के यूजर्स
बिग बॉस 20 के प्रोमो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई रीति तिवारी और काजी तौकीर के इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहा है. ज्यादातर लोगों ने रीति को ट्रोल किया और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई. यही नहीं लोगों ने रीति पर बिहार का नाम खराब करने का आरोप भी लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मनोज तिवारी अपनी बेटी को समझाओ.’ एक दूसरा लिखता है, ‘बिहार का नाम खराब कर दिया.’ एक तीसरा यूजर लिखता है, ‘रीति तुमको शर्म आनी चाहिए.’ एक ने तो बिग बॉस पर ही सवाल उठाते हुए लिखा, ‘बिग बॉस तुरंत एक्शन क्यों नहीं ले सकते? क्या इसी तरह आप अपने कंटेस्टेंट्स को बेइज्जत करते हैं? उसकी परवरिश पर शर्म आती है.’
दर्शक JioHotstar और Colors TV पर देख सकते हैं ‘बिग बॉस 20’
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/09/11/bigg-boss-20-contestants-2026-09-11-13-30-53.jpg)
सलमान खान के होस्ट किए हुए रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में 16 सेलिब्रिटी हैं. अब तक, सिर्फ़ एक्टर रोहेद खान ही घर से बाहर हुए हैं. इस हफ़्ते, यंग DSA और ईशा रिखी को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है, और दोनों ने अपनी दूसरी ज़िंदगी खो दी है, जिसका मतलब है कि ऑडियंस के वोट के आधार पर उनमें से कोई भी बाहर हो सकता है. यह शो JioHotstar और Colors TV पर देखने के लिए उपलब्ध है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. रीति तिवारी ने किसे लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की? (Who did Rhiti Tiwari allegedly make derogatory remarks against?)
A: ‘बिग बॉस 20’ के एक हालिया प्रोमो में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच बहस देखने को मिली. इस दौरान रीति पर काजी और उदिति सिंह को लेकर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है.
Q2. रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच विवाद क्यों हुआ? (Why did Rhiti Tiwari and Qazi Tauqeer argue?)
A: कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच बहस हुई. काजी ने रीति की भाषा पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला और गरमा गया.
Q3. उदिति सिंह का इस विवाद में क्या कनेक्शन है? (What was Udit Singh’s involvement in the controversy?)
A: प्रोमो में उदिति को लेकर भी कथित तौर पर अनुचित टिप्पणियां किए जाने की बात सामने आई. इस दौरान उदिति भावुक नजर आईं.
Q4. काजी तौकीर ने रीति की बातों पर क्या प्रतिक्रिया दी? (How did Qazi Tauqeer react to Rhiti’s remarks?)
A: काजी ने रीति की भाषा का विरोध किया और कहा कि रोस्टिंग की भी एक सीमा होती है.
Q5. क्या इस विवाद पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देखने को मिली? (Did the controversy receive reactions on social media?)
A: हां, प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रीति तिवारी के व्यवहार को लेकर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की.
Tags : bigg boss 20 | bigg boss 20 contestant list | Bigg Boss 20 Latest Episode | Rhiti Tiwari | Salman Khan | Salman Khan Movie | Salman Khan Movies | Qazi Touqeer | Qazi Touqeer ANGRY | Qazi Touqeer Aur Aasif Ki Hui Ladaayi | Diss Battle Mein Qazi Touqeer Angry Fight with Ridhi Tiwari
