Home Bigg Boss 20‘सब कुछ खत्म करने का सोच लिया था’, बिग बॉस 20 में छलका मैरी कॉम का दर्द, बोलीं- बच्चों के लिए जी रही हूं

‘सब कुछ खत्म करने का सोच लिया था’, बिग बॉस 20 में छलका मैरी कॉम का दर्द, बोलीं- बच्चों के लिए जी रही हूं

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Mary Kom In Bigg Boss 20: वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम का दर्द बिग बॉस 20 के घर में छलका है. साथी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए मैरी कॉम काफी इमोशनल हो गईं और बताया कि लाइफ में एक वक्त ऐसा आया था जब उन्होंने सब खत्म करने का सोच लिया था. जानिए मैरी कॉम ने अपने स्ट्रगल, कुर्बानियों और बच्चों को लेकर बिग बॉस के घर में क्या-क्या खुलासे किए.

बिग बॉस 20 में छलका मैरी कॉम का दर्द, बोलीं- बच्चों के लिए जी रही हूंZoom

नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. रिंग में बड़ी-बड़ी विरोधियों को धूल चटाने वाली मैरी कॉम का दर्द बिग बॉस के घर में छलका है. उन्होंने शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ और लाइफ के कड़े स्ट्रगल को लेकर खुलकर बात की.

मैरी कॉम ने खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह पूरी तरह टूट चुकी थीं और उन्होंने सब कुछ खत्म करने का सोच लिया था.

मैरी कॉम ने बिग बॉस के घर में बयां किया दर्द

बिग बॉस 20 के घर में साथी कंटेस्टेंट ईशा रिखी, रीति तिवारी और कनिका मान से बात करते हुए मैरी कॉम काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने बताया कि दुनिया उन्हें सिर्फ रिंग के अंदर की ताकत के लिए जानती है. लेकिन लाइफ में ऐसे पल भी आए जब वह अंदर से बिखर गई थीं. मैरी ने कहा कि एक समय था जब उन्होंने सब कुछ खत्म करने का मन बना लिया था. लेकिन अपने छोटे बच्चों का चेहरा देखकर उन्होंने हिम्मत जुटाई. वह आज सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों के लिए जी रही हैं.

बचपन से लेकर करियर तक दीं बड़ी कुर्बानियां

मैरी कॉम ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बचपन से ही बहुत कुछ झेला है. उन्होंने अपने परिवार, राज्य और देश के लिए बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं. मैरी ने कहा कि उनके अंदर आज भी जीतने की भूख है. लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से अब वह मैचेस में हिस्सा नहीं ले सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले बहुत रोती थीं. लेकिन अब उन्हें अपने आंसुओं को अंदर ही रोकना पड़ता है.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment