Home Viralफैक्ट चेक: पुलिस एक्शन के इन वीडियो का जमुई कांड से नहीं है कोई लेना-देना – Fact Check jamui case viral videos bihar police encounter ntc ntyv

फैक्ट चेक: पुलिस एक्शन के इन वीडियो का जमुई कांड से नहीं है कोई लेना-देना – Fact Check jamui case viral videos bihar police encounter ntc ntyv

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के जमुई मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस एनकाउंटर में आरोपी नंदन के पैर में गोली लग गई थी. इस घटना पर बिहार समेत पूरे देश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है.

इन सबके बीच जमुई कांड से जोड़कर कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनका इस घटना से कुछ लेना-देना नहीं है. इस रिपोर्ट में हम ऐसे ही तीन वीडियो के बारे में बात करेंगे, जिन्हें जमुई मामले में पुलिस कार्रवाई का बताकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन इनकी सच्चाई कुछ और ही है.

परेड का ये वीडियो मध्य प्रदेश का है, बिहार का नहीं

इस वीडियो में कुछ पुलिसवाले एक सड़क पर 3 लोगों की परेड निकालते और उन्हें डंडे से मारते हुए नजर आ रहे हैं. इसे जमुई घटना के आरोपियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन बताते हुए एक व्यक्ति ने एक्स पर लिखा, “दे तेरे की. ये वही लड़के हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले एक दसवीं क्लास की लड़की के साथ गलत हरकतें की थी.”

रिवर्स सर्च के जरिए हमें इसी वीडियो के कई अलग-अलग एंगल से रिकार्ड किए गए वर्जन मिले, जिनमें तीनों लड़के और वही पुलिसवाले साफ नजर आ रहे हैं. न्यूज-18 इंडिया की 16 जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है, जहां एक महिला से गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सड़क पर उनकी परेड कराई थी.

जी न्यूज समेत तमाम न्यूज रिपोर्ट भी यही कहती हैं. इनके मुताबिक, आरोपियों ने पहले एक विधवा महिला के घर डकैती की, फिर महिला से गैंगरेप किया.

ये भी निकला मध्य प्रदेश का पुराना वीडियो

इस वीडियो में भी पुलिसवालों की हिरासत में मौजूद एक व्यक्ति सड़क पर लंगड़ाता हुआ चलता नजर आ रहा है. वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी उस व्यक्ति को थप्पड़ मारती हुई भी दिखाई देती है.

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें इस घटना से संबंधित तमाम न्यूज रिपोर्ट मिलीं. दैनिक भास्कर की 16 दिसंबर, 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन की है. वीडियो में नजर आ रहा शख्स एक 9 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी है. रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने में नाकाम होने पर आरोपी ने उसकी निर्मम हत्या कर दी थी.

पुलिस मुठभेड़ में घायल लोगों का ये वीडियो यूपी का है

इस वीडियो में कुछ पुलिसवाले दो ऐसे घायल लोगों को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जो जमीन पर अपने पैर भी नहीं रख पा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ये पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई के आरोपियों का वीडियो है.

लेकिन ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है. सितंबर 2026 की शुरुआत में पुलिस ने 14 साल की बच्ची से रेप के मामले में दो वांटेड आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इस दौरान घायल हुए आरोपियों – वलीन और सलमान  को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया था.

साफ है, इन तीन पुराने वीडियो को जमुई घटना से जोड़कर झूठ फैलाया जा रहा है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment