Home Box OfficeMirzapur The Movie Box Day 20: 20वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की धड़ाधड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर भौकाल कायम, तोड़े इन 3 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

Mirzapur The Movie Box Day 20: 20वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की धड़ाधड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर भौकाल कायम, तोड़े इन 3 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 20: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब भी रफ्तार में है. रिलीज को 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं पड़ी है. तीसरे हफ्ते में भी दर्शक इसे देखने पहुंच रहे हैं और कमाई का सिलसिला जारी है. खास बात ये है कि 20वें दिन के आंकड़ों के साथ फिल्म ने कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब एक और बड़े रिकॉर्ड पर उसकी नजर है.

ख़बरें फटाफट

20वें दिन 'मिर्जापुर द मूवी' की धड़ाधड़ कमाई, तोड़े 3 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्डZoom

‘मिर्जापुर द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है.

नई दिल्ली. ओटीटी की दुनिया में अपना परचम लहराने के बाद बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी पूर्वांचल की सत्ता की लड़ाई पर बनी इस क्राइम-ड्रामा फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ थिएटर्स में उमड़ रही है. फिल्म ने 20वें दिन शानदार कमाई करते हुए इंडियन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ कर दिए हैं.

फिल्म की कमाई की रफ्तार भले ही शुरुआती दिनों के मुकाबले धीमी हुई हो, लेकिन अब भी यह बड़े आंकड़े जोड़ रही है. रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने एक बार फिर करोड़ों रुपये की कमाई की.

20वें दिन कितनी हुई कमाई?

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 20वें दिन भारत में 1.90 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. यह कमाई देशभर में 4,268 शोज के जरिए हुई. इससे फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 221.65 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 263.84 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. 20वें दिन की कमाई की तुलना अगर 19वें दिन से करें तो फिल्म की रफ्तार में करीब 11.6 फीसदी की गिरावट आई है. 19वें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. इसके बावजूद तीसरे हफ्ते में फिल्म का करोड़ों में कमाई करना इसकी मजबूत पकड़ दिखाता है.

विदेशों में भी जारी है कमाई

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. 20वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओवरसीज मार्केट से करीब 0.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 58.75 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 322.59 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यानी फिल्म अब 323 करोड़ के आंकड़े से बस थोड़ा ही दूर है.

इन 3 फिल्मों को छोड़ा पीछे

322 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीन फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

  • इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ‘ये जवानी है दीवानी’ शामिल है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 318 करोड़ रुपये बताया जाता है.
  • इसके अलावा फिल्म ने सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ के करीब 320 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पार कर लिया है.
  • वहीं, ‘महावतार नरसिम्हा’ के करीब 320.79 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ पीछे छोड़ चुकी है.

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म पर नजर

अब फिल्म की नजर ‘भारत’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है. सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने करीब 323.03 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से ‘मिर्जापुर द मूवी’ इससे महज कुछ करोड़ रुपये पीछे है. तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी फिल्म के लिए अब अगला पड़ाव 323 करोड़ का आंकड़ा है. अगर कमाई इसी तरह जारी रही, तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा भी पार हो सकता है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment