Home Box Office‘जयंती 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

‘जयंती 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


मराठी फिल्म ‘जयंती 2’ चर्चा में बनी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड भी बना लिए हैं. फिल्म अब 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंह मराठी फिल्म बन गई है. 

फिल्म में रुतुराज वानखेड़े, प्रियदर्शनी इंदलकर, विजय निकम, देविका दफ्तरदार,रोहिणी हट्टंगडी और पायल जाधव जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म को शैलेश नरवाडे ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने ही फिल्म को लिखा है. फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को Meliorist Film Studio के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. 
 
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन 22 लाख का कलेक्शन किया. वहीं 11वें दिन फिल्म ने 18 लाख कमाए थे. फिल्म ने टोटल 3.68 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने 4.34 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही है, फिल्म के जल्द 5 करोड़ का आंकड़ा टच करने की उम्मीदें हैं.

फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.89 करोड़ कमाए. आठवें दिन 24 लाख, नौवें दिन 40 लाख, दसवें दिन 75 लाख, 11वें दिन 18 लाख और 12वें दिन 22 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 3.68 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

2026 की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्में
मराठी इंडस्ट्री में 2026 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ है. इस फिल्म ने 105.68 करोड़ कमाए थे. फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट किया. दूसरे नंबर पर ‘देऊळ बंद 2’ है. इस फिल्म ने 74.35 करोड़ का बिजनेस किया है. तीसरे नंबर पर ‘क्रांतिज्योती विद्यालय मराठी माध्यम’ है. फिल्म ने 27.82 करोड़ का बिजनेस किया था. चौथे नबंर पर ‘तुम्बाडची मंजुला’ है. इस फिल्म ने 16.47 करोड़ की कमाई की.

पांचवें नंबर पर ‘अगं अगं सूनबाई, काय म्हणते सासूबाई?’ है. फिल्म ने 8.97 करोड़ कमाए. छठे नंबर पर ‘घबाडकुंड’ है. फिल्म ने 7.45 करोड़ की कमाई की. अब सातवें नंबर पर ‘जयंती 2’ आ गई है. पहले ‘सुपर डुपर’ थी. ‘जयंती 2’ ने 12 दिन में 3.68 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं ‘सुपर डुपर’ ने 3.44 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें नंबर पर ‘भूतम भय्यम’ है. फिल्म ने 3.35 करोड़ कमाए. दसवें नंबर पर Mamachya Govyala Jauya है. इस फिल्म ने 2.06 करोड़ कमा लिए.



Source link

You may also like

Leave a Comment