Home Viralमंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार का कथित वीडियो वायरल, National Hindi News

मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार का कथित वीडियो वायरल, National Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


छह-सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकीछह-सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी बौसी(बांका)। निज संवाददाता जमुई में नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल

बौसी(बांका), निज संवाददाता। जमुई में नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बांका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत से भी युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बौसी थाना में छह-सात अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले की जानकारी

थाना कांड संख्या 248/26 में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, थानाध्यक्ष पुनि पंकज कुमार झा को मीडिया सेल के माध्यम से 22 सितंबर को व्हाट्सएप पर एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में कुछ युवक एक युवती के साथ मारपीट और कथित तौर पर अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सनहा दर्ज कर पुलिस बल के साथ मंदार पर्वत पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच और सत्यापन के दौरान यह पुष्टि हुई कि वीडियो मंदार पर्वत का ही है। वीडियो में छह-सात अज्ञात युवक युवती के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों और युवती की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों से पूछताछ की। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे सभी युवक नवयुवक हैं।

पुलिस की कार्रवाई

प्राथमिकी में पुलिस ने कहा है कि अज्ञात युवकों द्वारा युवती के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत और अभद्र व्यवहार कर उसका वीडियो बनाया गया तथा उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। पुलिस ने इसे संज्ञेय अपराध की श्रेणी में माना है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है और वीडियो में शामिल युवकों द्वारा ही इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हिंदुस्तान वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। गौरतलब है कि मंदार पर्वत पर पूर्व में भी इस तरह की एक-दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था। जमुई की हालिया घटना के बाद मंदार पर्वत पर भी युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों ने पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है।

कहते हैं अधिकारी

वायरल वीडियो के सत्याता की जांच पुलिस कर रही है। वे स्वंय रोजाना पुलिस बल के साथ मंदार का जायजा लेते हैं। वीडियो हाल के दिनों का नहीं लग रहा है। कुछ लोग रील बनाने के ख्याल से भी ऐसी हरकत करते हैं। पुलिस वीडियो में दिख रहे चेहरे की पहचान में जुटा है। जल्द ही पुरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

-इंद्रजीत बैठा, एसडीपीओ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या वीडियो में युवती के साथ नबाबालिग का मामला है?−

जमुई में नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है।

✦पुलिस ने कितने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है?+



Source link

You may also like

Leave a Comment