Home Morning News (खास खबरें)Fatehabad News:सुबह छाने लगी धुंध, कम हुई दृश्यता, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज – Fog Began To Set In This Morning, Reducing Visibility; The Minimum Temperature Was Recorded At 16 Degrees

Fatehabad News:सुबह छाने लगी धुंध, कम हुई दृश्यता, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज – Fog Began To Set In This Morning, Reducing Visibility; The Minimum Temperature Was Recorded At 16 Degrees

by BollywoodNewsAndMovie


फतेहाबाद। मौसम में बदलाव आने के बाद अब सुबह के समय धुंध छाने लगी है। इसके चलते सड़कों पर दृश्यता कम होने लगी है और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही जबकि दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिली।

दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण भी सुबह के समय वातावरण में धुंध और कोहरे जैसी स्थिति बन रही है।

हवा में प्रदूषण के कणों की मौजूदगी से दृश्यता प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय इसका असर अधिक दिखाई देने लगा है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर सुबह के समय वाहनों की गति नियंत्रित रखनी चाहिए।

—

रबी फसलों के लिए फायदेमंद है धुंध

कृषि विभाग के विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि सुबह के समय छाने वाली धुंध रबी फसलों के लिए लाभदायक है। वातावरण में नमी रहने से गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को अनुकूल परिस्थितियां मिल सकती हैं।

—————–

:: राज्य में अगले कई दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की उम्मीद है। इससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह हल्की धुंध रहने की भी संभावना है।

– डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।



Source link

You may also like

Leave a Comment