Home ViralGhaziabad News:ऑडी सवार युवकों ने की कारोबारी से मारपीट, उठाकर फेंकने का वीडियो वायरल केस दर्ज – Case Registered After Video Goes Viral Showing Youths In An Audi Assaulting A Businessman And Lifting And Throwing Him

Ghaziabad News:ऑडी सवार युवकों ने की कारोबारी से मारपीट, उठाकर फेंकने का वीडियो वायरल केस दर्ज – Case Registered After Video Goes Viral Showing Youths In An Audi Assaulting A Businessman And Lifting And Throwing Him

by BollywoodNewsAndMovie


इंदिरापुरम (गाजियाबाद)। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में हर्षा सिटी मॉल के पास सड़क पर रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद में बेकरी कारोबारी से मारपीट कर उठाकर फेंक दिया। इसके साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बृहस्पतिवार को सोशल साइट्स पर कारोबारी उठाकर फेंकने का वीडियो जमकर वायरल हुआ। उधर, पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।

इंदिरापुरम की नीतिखंड स्थित सोसायटी निवासी कार्तिक खरबंदा ने पुलिस को बताया कि वह हर्षा सिटी मॉल से अपनी मित्र की गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर सफेद रंग की ऑडी कार खड़ी थी। उन्होंने रास्ते में खड़ी कार हटाने के लिए युवकों से कहा। आरोप है कि ऑडी में बैठे राहुल, मोहन, माधव चौधरी और अर्कश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस बीच आरोपी राहुल ने टशनबाजी दिखाते हुए उनको उठाकर सड़क पर फेंक दिया। कारोबारी कार्तिक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके सिर पर पत्थर से जानलेवा वार किया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। इसका वहां मौजूद राहगीर ने वीडियो बना लिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

——

गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे आरोपी

कारोबारी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि सोसायटी के बाहर सड़क पर ही ऑडी कार में बैठकर आरोपी शराब पी रहे थे, इसके चलते उन्होंने होश खोकर टशनबाजी दिखाने के लिए यह वारदात की है। कार का पंजीकरण नंबर दिल्ली का दर्ज है। आरोपी राहुल इलाके में जिम चलाता है।

—————

सड़क बनी अखाड़ा, पुलिस को नहीं लगी भनक

हर्षा सिटी मॉल के पास बीच सड़क पर रास्ता रोकने को लेकर रात में जमकर हंगामा और मारपीट होती रही। आरोपी पीड़ित को उठाकर पटकते रहे, लेकिन इंदिरापुरम पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि पुलिस दावा करती है कि रोजाना रात में सड़कों पर पेट्रोलिंग होती है।

वर्जन

– मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथी व उसकी पत्नी की भी तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।—– सूर्यबली मौर्य, एसीपी, इंदिरापुरम



Source link

You may also like

Leave a Comment