Home Viralबीच सड़क दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News

बीच सड़क दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


समस्तीपुर जिले से एक और लड़की से सरेआम बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ युवक सड़क पर लड़की का दुपट्टा खींच बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। इससे पहले जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से भी ऐसी ही घटना सामने आई।

बिहार में मनचलों की सरेआम गुंडई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। एक लड़के के साथ स्कूटी पर जा रही लड़की को कुछ युवकों ने रोककर बदतमीजी की। मनचले युवकों ने लड़की का दुपट्टा खींचा और हंसुआ लहराकर युवक-युवती को धमकाया। आरोपी युवक मारपीट पर भी उतारू हो गए। गाली-गलौज की। इस दौरान लड़की रोते हुए हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती दिखी। वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोग मामले में संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो कहां का है, कब का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक-युवती तथा अन्य लोग कौन हैं, इसकी फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

मुसरीघरारी पुलिस जांच में जुटी

यह वीडियो समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी इलाके में वायरल हो रहा है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि वीडियो कब का है, कहां बनाया गया है और इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो किसने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किस व्यक्ति ने वायरल किया, इसकी भी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए वीडियो की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगाएगी। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जाएगी। यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा कानून का उल्लंघन किए जाने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस ने कहा कि किसी भी विवाद या घटना की स्थिति में लोगों द्वारा कानून अपने हाथ में लेना उचित नहीं है। किसी घटना की वास्तविकता सामने आने के लिए पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया जरूरी है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

कर्पूरीग्राम में लड़की से बदसलूकी के 4 आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले, समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव का भी एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें एक लड़की को बीच सड़क शोहदे परेशान करते नजर आए। लड़की अकेली मनचलों से भिड़ती नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

जमुई में बीच सड़क हवसी गुंडों ने की दरिंदगी

पिछले सप्ताह जमुई जिले में भी ऐसी घटना हुई थी। मड़वा पहाड़ी से सहपाठी के साथ स्कूटी पर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ हवसी गुंडों ने सरेआम अश्लील हरकत की थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला देश भर में चर्चा का विषय बना। पुलिस ने एनकाउंटर में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।



Source link

You may also like

Leave a Comment