छठे दिन ‘रामायण’ ने तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड
छठे दिन फिल्म ने इस साल रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 379.67 करोड़ रुपये कमाए थे। अब यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चैथे नंबर पर पहुंच गई है। अब ‘रामायण’ की निगाहें ‘जेलर 2’ (471.65), ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (501.01) और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (1149.30) की कमाई पर हैं।
‘रामायण’ के बारे में जानकारी
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। इस फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ। दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।




