Home ViralMuzaffarnagar Wedding Clash | Violent Fight Breaks Out; Viral Video

Muzaffarnagar Wedding Clash | Violent Fight Breaks Out; Viral Video

by BollywoodNewsAndMovie


वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शादी के घर में अचानक मचा हंगामा, दो पक्षों में मारपीट, बर्तन लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। - Dainik Bhaskar

शादी के घर में अचानक मचा हंगामा, दो पक्षों में मारपीट, बर्तन लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।

मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा ब्लॉक इलाके में शादी के माहौल के बीच शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे।

मामला यहीं नहीं रुका, आसपास जो सामान मिला, उससे भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम परिवार में शादी के दो दिन बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

शादी के घर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, बर्तन उठाकर एक-दूसरे पर किया हमला।

शादी के घर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, बर्तन उठाकर एक-दूसरे पर किया हमला।

शुरुआत में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। लात-घूंसों के साथ बर्तन उठाकर भी हमला करते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुए इस झगड़े से शादी के घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विवाद की वास्तविक वजह

मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इनमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment