Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इस शो ने शुरू होते ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ‘बिग बॉस 20’ में बीते दिन वीकेंड का वार काफी जबरदस्त रहा। ऐसे में इस बात का वीकेंड वार बवाली होने वाला है। सलमान खान कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते का लेखा जोखा करेंगे। बीते दिनों घर में एक टास्क के दौरान रीति तिवारी, काजी तौकीर और उदिति सिंह के बीच जमकर बवाल मचा। रीति ने उदिति सिंह और काजी को सबसे सामने गाली दी। इसी बीच अब वीकेंड का वार से पहले बिग बॉस के घर में एक और टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट के बीच जीत को लेकर ऐसा बवाल मचा की कंटेस्टेंट हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कप्टेंसी टास्क ने फिर मचाया घर में बवाल
जियोहॉटस्टार ने ‘बिग बॉस 20’ का एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें घरवालों को जोड़ियां बनाकर एक-दूसरे को गेंद पास करने के लिए कहा गया। प्रोमो के अनुसार, यंग से काजी तौकीर गेंद छीनने की कोशिश करते हैं। इस पर यंग कहते हैं कि उनके पैर में चोट लगी है। इसके बाद उनके बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि गुस्से में काजी अपनी टी-शर्ट फाड़कर उन्हें चुनौती देते हैं और कहते हैं अगर हो सके तो मार के दिखाओ। फिलहाल आज देखने को मिलेगा कि ये टास्क क्या रूप लेता है।
वीकेंड का वार में रीति को सपोर्ट करने आ सकते हैं मनोज? काजी की लगाएंगे क्लास
रीति ने काजी तौकीर को दी गंदी गाली, भड़के लोग बोले- बिग बॉस तुरंत एक्शन ले?
रीति ने जमकर मचाया था बवाल
दरअसल, बीते बुधवार को बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में माही विज और आम्रपाली की टीम के एक-एक सदस्य को एक दूसरे को रैप के अंदाज में रोस्ट करना था। ऐसे में सभी ने एक-दूसरे को रोस्ट किया, लेकिन एक हद में रहकर। लेकिन रीति तिवारी ने एक बार फिर से अपनी सारी हदें पार कर दी। रीति ने नेशनल टीवी पर काजी तौकीर और उदिति सिंह को गाली दी। ये देख सभी का पारा हाई हो गया है। बात हाथापाई तक पहुंच जाती, लेकिन घरवालों ने इस मामले को संभाला और दोनों को अलग किया। वहीं, गुरुवार के एपिसोड में दिखाया गया कि रीति को अपनी गलती का जरा भी अहसास नहीं है, वो अभी भी खुद को सही बता रही है। बिग बॉस 20 के प्रोमो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई रीति तिवारी और काजी तौकीर के इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहा है। ज्यादातर लोगों ने रीति को ट्रोल किया और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। यही नहीं लोगों ने रीति पर बिहार का नाम खराब करने का आरोप भी लगा रहे हैं।
कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
घर में पहुंचे ये स्टार्स
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान बाहर हो गए हैं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं।
