2
जारी है ‘हनुमान अंश’ की कमाई
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने आज बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। रिलीज के इतने दिन होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। सातवें गुरुवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.59 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 290.77 करोड़ रुपये हो गया है। देर रात इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।




