वायरल वीडियो में क्या है?
नरगिस फाखरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री डांस करते हुए स्टाइलिस्ट चाल में चलती हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके साथ छोटी सी बच्ची भी चलती है। बच्ची अभिनेत्री की नकल करती है। बैकग्राउंड म्यूजिक वीडियो को और खास बना रहा है।
बच्ची के बारे में अभिनेत्री ने क्या कहा?
अभिनेत्री ‘प्रेट्टी गर्ल वॉक लाइक दिस’ गाने पर इस तरह चलती हैं, मानो वह डांस कर रही हों। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘वह बेबाक और शानदार है। थोड़ी दबंग भी है।’ वीडियो को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
यूजर को पसंद आया वीडियो
अभिनेत्री के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा ‘बहुत खूबसूरत और मासूम।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘मेरी पहली क्रश’। एक तीसरे यूजर ने लिखा ‘खूबसूरत और बेहतरीन डांस करने वाली नरगिस फाखरी।’ एक चौथे यूजर ने लिखा ‘वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही है।’




