Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 नवम्बर 2026) की खबरों में NC में बगावत को कंट्रोल करने के लिए फारूक अब्दुल्ला ने लगाया फॉर्मूला; IRGC गार्ड्स ने दिखाई नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी; ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी; बाबुन बनर्जी ने ममता पर लगाए आरोप, कहा- मेरा ‘राजनीतिक करियर बर्बाद’ किया प्रमुख रहा.

1. NC में बगावत को कंट्रोल करने के लिए फारूक अब्दुल्ला ने लगाया फॉर्मूला
जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर हालिया कैबिनेट विस्तार के बाद उभरे असंतोष को दूर करने और विधायकों को सरकार के कामकाज में अधिक भागीदारी देने के लिए पार्टी नेतृत्व ने पहल शुरू कर दी है. अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को पत्र लिखा है.

2. IRGC गार्ड्स ने दिखाई नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी
तेहरान में IRGC एयरोस्पेस फोर्स ने हाल ही में स्मृति सप्ताह मनाया. ईरान ने IRGC एयरोस्पेस फोर्स के लिए अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का खुलासा किया है. IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल होसैन मोहेब्बी ने कहा कि इस अवसर पर IRGC एयरोस्पेस फोर्स की प्रमुख उपलब्धियों और उनके प्रदर्शन को उजागर करने का भी मौका है.

3. ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी
CBSE के बाद CISCE ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए डेटशीट जारी कर दी है. इस बार परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं. दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 स्टूडेंट शामिल होंगे. ICSE परीक्षा में करीब 2.70 लाख और ISC में 1.10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे.

4. बाबुन बनर्जी ने ममता पर लगाए आरोप, कहा- मेरा ‘राजनीतिक करियर बर्बाद’ किया
पश्चिम बंगाल की सियासत और उसके साथ ही ममता बनर्जी दोनों लगातार चर्चा में रहती है. पूर्व मुख्यमंत्री के भाई बाबुन ने अपनी बहन पर आरोप लगाया कि उन्होंने शुरू से ही उन्हें धोखा दिया है. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के छोटे भाई स्वपन बनर्जी (बाबुन बनर्जी) ने अपनी बड़ी बहन और पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
महाराष्ट्र में यूसीसी पर भड़के ओवैसी, कहा- ‘यह UCC नहीं, हिंदू सिविल कोड है’: महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से जारी प्रश्नावली में बहुविवाह और तलाक से जुड़े सवाल तो हैं, लेकिन हिंदू अविभाजित परिवार को लेकर कोई सवाल नहीं पूछा गया.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ऑन हाई अलर्ट: बॉलीवुड में इन दिनों चमक फीकी पड़ती जा रही और डर का माहौल बढ़ता जा रहा है. कभी सलमान खान, फिर रोहित शेट्टी और अब टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर हुई गोलीबारी की घटनाओं ने मुंबई पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. अब बॉलीवुड एक्टर्स के लिए खास एडवाइजरी जारी की गई है.
ICT के प्रॉसिक्यूटर बोले-अगर हसीना लौटीं तो फांसी के अलावा कोई विकल्प नहीं: बांग्लादेश के ICT के मुख्य अभियोजक ने मंगलवार को कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वापस लौटती हैं, तो उनके पास अपने खिलाफ सुनाई गई मौत की सजा का सामना करने के अलावा “कोई विकल्प” नहीं बचेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
