Home Morning News (खास खबरें)Left home at night, body found on railway track in the morning

Left home at night, body found on railway track in the morning

by BollywoodNewsAndMovie


.

रात में घर से टहलने निकले जघीना निवासी राजेंद्र उर्फ राजू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह झांसी में मजदूरी करता था और कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था।

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को वह झांसी जाने के लिए ट्रेन से आगरा की ओर रवाना हुआ था, लेकिन अचानक आगरा से वापस लौट आया। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र झांसी में मजदूरी करता था।

बृहस्पतिवार को वह झांसी जाने के लिए ट्रेन से आगरा की ओर रवाना हुआ था। हालांकि, वह अचानक आगरा से वापस लौट आया। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में था। शाम को वह करीब 5 बजे घर पहुंचा और सभी से बातचीत की। शाम करीब 9 बजे खाना खाया। 11 बजे वह घर से बाहर निकल गया।पड़ोसी युवक रामू ने बताया कि रात करीब ढ़ाई बजे उद्योगनगर थाने से गांव के ही ठेकेदार उमेश के पास फोन आया और बताया कि तुम्हारे गांव का राजू नाम की रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment