Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: घर का पहला ‘बॉस मीटर’ विनर बना ये कंटेस्टेंट, गुल्लू से था सीधा मुकाबला, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: घर का पहला ‘बॉस मीटर’ विनर बना ये कंटेस्टेंट, गुल्लू से था सीधा मुकाबला, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी शो पर अलग-अलग फील्ड से 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। ये शो शुरू होने के साथ ही दर्शकों का फेवरेट बन गया है। ऐसे में हर किसी को आज यानी शनिवार के वीकेंड का वार का इंतजार है। आज सलमान खान कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ लगाने वाले हैं। इसी बीच अब बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आ गया है। घर के एक खास सदस्य ने बॉस मीटर का खिताब अपने नाम किया। आइए जानते हैं कौन है वो?

इसने जीता बॉस मीटर का खिताब

बिग बॉस 20 के जिस कंटेस्टेंट की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अरिश्फा खान हैं। अरिश्फा ने इस हफ्ते का बॉस मीटर जीता है। अरिश्फा ने घर के बाकी कंटेस्टेंट को पीछे करते हुए शो का पहला बॉस मीटर अपने नाम किया है। बॉस मीटर की रेस में अरिश्फा का सीधा सामना कुशल तंवर उर्फ गुल्लू से था। हालांकि, अरिश्फा विनर बनीं।

ये भी पढ़ें:

गदर काट रही ‘हनुमान अंश’, टक्कर देने आ गई ‘द वन’, ‘मिर्जापुर’ की हवा हुई टाइट

काजी जो होती जलती है रीति

सलमान खान ने रीति से सबसे पहला सवाल किया कि वो काजी से न सिर्फ जलती हैं, बल्कि उन्हें लेकर काफी इनसिक्योर भी हैं। इस पर रीति जवाब देती हैं कि जलती तो मैं बिल्कुल भी नहीं हूं, मुझे ये एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं। इसके बाद सलमान बोलते हैं कि तुमने जो किया वो सही था। इस पर रीति ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा, उनका इरादा और मतलब गलत नहीं था, लेकिन भाईजान ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने रीति से यह भी कहा कि उन्होंने बेइज्जती की सारी हदें पार कर दीं।

ये भी पढ़ें:

सलमान ने निकाली रीति की हेकड़ी, आसिफ को भी लगाई लताड़, कहा- आपने हद पार कर दी…

फिर सलमान निशाने पर आए आसिफ खान

इसके बाद आप प्रोमो में देख सकते हैं कि सलमान खान कहते हैं कि आप लोगों को ये नहीं लगा कि ये डिजरिस्पेक्ट की सारी लाइन क्रॉस कर गईं। आप लोग चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थीं। इसके बाद सलमान, गुस्से में आसिफ खान से पूछते हैं, कहां गई आपकी अक्ल ? अगर आपकी बहन के ऊपर ये Diss होता और इसे कोई और करती तो करने देते आप?

ये भी पढ़ें:

‘द पैराडाइज’ की कमाई ने किया हैरान, बनाया 2026 का ये बड़ा रिकॉर्ड

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान बाहर हो गए हैं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment