Home Viralगणेश पांडाल से गाया भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, सोहार्द वाला वीडियो वायरल

गणेश पांडाल से गाया भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, सोहार्द वाला वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


गणेशोत्सव के पावन पर्व के बीच महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाला नजारा सामने आया है. यहां एक गणेश पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मशहूर कव्वाली “भर दो झोली मेरी या मोहम्मद” की गूंज सुनाई दी. इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की एक बेमिसाल तस्वीर बता रहे हैं.

वीडियो देखने के बाद लोग असली भारत से रूबरू हो रहे हैं और कह रहे हैं कि भले ही कुछ बातों पर तमाम शिकवे हो जाएं लेकिन आखिर में भारत में सब एक हैं यह इस वीडियो ने दिखा दिया. हालांकि एबीपी लाइव इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर लिखी गई है.

पंडाल में भक्ति और कव्वाली का अनूठा संगम

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भव्य रूप से सजे गणेश पंडाल में बप्पा की प्रतिमा स्थापित है. मंच पर एक महिला और एक पुरुष गायक हाथ में माइक थामे पूरी शिद्दत और भक्तिभाव से यह कव्वाली गाते नजर आ रहे हैं. पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भी खामोशी से कव्वाली सुन रहे हैं और आते जाते लोग रुककर इस सोहार्द की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं.

इंटरनेट पर मिला लोगों का भरपूर प्यार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जैसे ही यह वीडियो शेयर हुआ, देखते ही देखते यह वायरल हो गया. यूजर्स इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि भारत की असल खूबसूरती इसकी विविधता और आपसी भाईचारे में ही है.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के भावुक और सकारात्मक कमेंट्स कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा “यही हमारा असली भारत है, जहां हर धर्म और संस्कृति का सम्मान किया जाता है.”

वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”गणेशोत्सव सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का सबसे बड़ा जरिया है.”

तमाम सामाजिक और राजनीतिक बहसों के बीच छत्रपति संभाजीनगर से आई यह तस्वीर देश में कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का एक मजबूत संदेश दे रही है. वीडियो को feroj_shekh_9011 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो





Source link

You may also like

Leave a Comment