{“_id”:”6ab7b48767641baa980595d9″,”slug”:”is-vinod-kambli-living-in-an-old-age-home-what-did-the-former-india-cricketer-say-in-viral-video-2026-09-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वृद्धाश्रम पहुंचे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली!: वायरल वीडियो में बोले- घर जैसा महसूस हो रहा; क्या है इसका सच?”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

विनोद कांबली
– फोटो : X (videograb)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह ठाणे के एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में 54 वर्षीय कांबली एक वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं। वह वहां की सुविधाओं और साफ-सफाई की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में कांबली यह भी कहते नजर आते हैं कि उन्हें वहां रहते हुए घर जैसा महसूस हो रहा है।
