Home Viralताजमहल देख फटी रह गईं विदेशी महिला की आंखें, वायरल हुआ Video

ताजमहल देख फटी रह गईं विदेशी महिला की आंखें, वायरल हुआ Video

by BollywoodNewsAndMovie


“ताजमहल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि पत्थरों पर तराशी गई प्यार की अमर कहानी है.” मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज महल के प्रति बेपनाह मोहब्बत की यह निशानी सदियों बाद भी लोगों को हैरान कर देती है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला पर्यटक जब पहली बार ताजमहल के हुस्न और भव्यता को देखती है, तो हैरान रह जाती है. उसकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं और मुंह खुला का खुला रह जाता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई वीडियो को देख लड़की के एक्सप्रेशंस और ताजमहल की तारीफ कर रहा है.

पहली ही नजर में खो गई ताजमहल के जादू में

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी टूरिस्ट जैसे ही ताजमहल के मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करती है और सामने संगमरमर की यह अद्भुत इमारत नजर आती है, उसके कदम वहीं ठिठक जाते हैं. ताजमहल की बेमिसाल नक्काशी और उसकी भव्यता को देखकर वह इतनी मंत्रमुग्ध हो जाती है कि अपनी सुध-बुध खो बैठती है. उसकी यह बेसाख्ता प्रतिक्रिया अब लोगों के दिलों को छू रही है.

‘मोहब्बत का ऐसा गवाह दुनिया में दूसरा नहीं’

ताजमहल का इतिहास ही कुछ ऐसा है जो हर किसी को भावुक कर देता है. बादशाह शाहजहां अपनी बेगम मुमताज से बेइंतहा मोहब्बत करते थे. जब अपने 14वें बच्चे को जन्म देते वक्त मुमताज का निधन हुआ, तो शाहजहां ने दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बनाने का वादा किया. इसे बनने में 20 साल से भी ज्यादा का वक्त लगा. त्रासदी यह भी रही कि जिंदगी के आखिरी दिनों में शाहजहां को जब किले में कैद कर दिया गया, तब भी वे खिड़की से सिर्फ अपनी मुमताज की अंतिम सांसों के गवाह ‘ताजमहल’ को ही निहारते रहते थे.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन

इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही छा गया है. लोग इस पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा…”ताजमहल का जादू ही ऐसा है, जो भी पहली बार देखता है, हैरान रह जाता है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा…”इतिहास की किताबों में जो प्यार पढ़ा था, उसे जब आंखों के सामने देखा तो स्तब्ध रह जाना लाजमी है.”
वीडियो को mary.v.erko नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो





Source link

You may also like

Leave a Comment