Home Box OfficeHanuman Ansh Nears 300 Crore Avengers Endgame Encore Earns Big Know Mirzapur Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

Hanuman Ansh Nears 300 Crore Avengers Endgame Encore Earns Big Know Mirzapur Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए कुछ दिनों में दो महीने हो जाएंगे और फिल्म अब भी शानदार कमाई कर रही है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 25 सितंबर को री-रिलीज हुई ‘अवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। जानिए आज शनिवार के दिन इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 




Hanuman Ansh Nears 300 Crore  Avengers Endgame Encore Earns Big Know Mirzapur Box Office Collection

मिर्जापुर द मूवी
– फोटो : सोशल मीडिया


मिर्जापुर द मूवी की गिरी कमाई

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं। अब इसकी कमाई धीमी होती नजर आ रही है। आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 91 लाख की कमाई की है। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 224.71 करोड़ हो गया है।   


Hanuman Ansh Nears 300 Crore  Avengers Endgame Encore Earns Big Know Mirzapur Box Office Collection

हनुमान अंश
– फोटो : यूट्यूब


300 करोड़ के पास ‘हनुमान अंश’ 

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है।
  • रिलीज के 51 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।
  • आज फिल्म ने 4.57 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • वहीं इसका टोटल कलेक्शन 296.10 करोड़ हो गया है।
  • फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 


Hanuman Ansh Nears 300 Crore  Avengers Endgame Encore Earns Big Know Mirzapur Box Office Collection

अवेंजर्स एंडगेम
– फोटो : सोशल मीडिया


‘अवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ का धमाका

मार्वल की फिल्म ‘अवेंजर्स एंडगेम’ 7 साल बाद फिर से ‘अवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ नाम से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने री-रिलीज होने के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है। फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

कल पहले दिन जहां इसने 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं आज दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 5.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दो दिनों में कुल 13.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। देर रात तक इन तीनों फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- रामायण: मिस्टर बीस्ट बोले- जय श्रीराम, रणबीर कपूर ने उठाया शिव धनुष; यहां देखें फिल्म इवेंट की झलक




Source link

You may also like

Leave a Comment