Home Box OfficeAvengers Endgame Encore Box Office Collection Day 1: 8 साल पहले 373 करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म फिर से हुई रिलीज, द वन को ओपनिंग पर दी टक्कर | Avengers Endgame Encore Box Office Collection Day 1 marvel avengers endgame encore re released opening day 1 collection challenges The vvaan day 1 opening

Avengers Endgame Encore Box Office Collection Day 1: 8 साल पहले 373 करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म फिर से हुई रिलीज, द वन को ओपनिंग पर दी टक्कर | Avengers Endgame Encore Box Office Collection Day 1 marvel avengers endgame encore re released opening day 1 collection challenges The vvaan day 1 opening

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली:

Avengers Endgame Encore Box Office Collection Day 1: मार्वल की फिल्मों के चाहने वालों के लिए 25 सितंबर का दिन खास था क्योंकि इस दिन बड़े पर्दे पर 8 साल पुरानी एवेंजर्स की फिल्म रिलीज हुई, जो दर्शकों की पहली पसंद बन गई. वहीं इसी दिन बॉलीवुड फिल्म द वन, जिसे पंचायत के डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया है और सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दी है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 25 सितंबर 2026 को एवेंजर्स एंडगेम एनकोर रिलीज हुई है, जो 2019 में रिलीज हुई थी और भारत में खूब कमाई हासिल की थी.  

एवेंजर्स एंडगेम का रिरिलीज कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर ने पहले दिन भारत में 7.25 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 8.68 करोड़ रहा है. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की बात करें तो द वन की बात करें तो 8 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ 9.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने भारत में हासिल किया है. 

ये भी पढ़ें- सलमान, प्रियंका, अक्षय की 8 क्रिकेटर के कैमियो वाली 22 साल पुरानी फिल्म, सोनू, उदित, अलका, सुनिधि, सुखविंदर की आवाज ने 7 गाने किए सुपरहिट

 2019 में रिलीज हुई थी एवेंजर्स एंडगेम एनकोर

बेहद कम लोग जानते हैं कि भारत में 8 साल पहले 26 अप्रैल 2019 को एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर रिलीज हुई थी, जिसने लगभग 373.22 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. वहीं यह उस समय की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म थी. 

एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर में क्या है खास

मार्वल की फिल्मों के फैन जानना चाहते होंगे कि आखिर फिल्म को दोबारा रिलीज क्यों किया गया तो उन्हें बता दें कि इसमें नई फुटेज और एवेंजर्स डूम्सडे की झलक को शामिल किया गया है, जिसके चलते यह फिल्म और भी खास बन जाती है. दरअसल,  साल 2019 में रिलीज हुई ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रनटाइम 3 घंटे 1 मिनट था. वहीं, इसके नए वर्जन ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ का रनटाइम 3 घंटे 10 मिनट का रखा गया है, जिसका मतलब है कि फिल्म में करीब 9 मिनट का नया और एक्सक्लूसिव फुटेज जोड़ा गया है, जिसका कनेक्शन एवेंजर्स डूम्सडे से है, जो इस साल के अंत तक रिलीज होने को तैयार है. वहीं इसकी झलक भी सामने आ गई है. 

ये भी पढ़ें- 92 अवॉर्ड का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने वाली 26 साल पुरानी फिल्म, 2000 में 7 गानों से सुपरस्टार का डेब्यू किया सुपरहिट




Source link

You may also like

Leave a Comment